पेड़ की छांव में बैठकर आराम कर रही वृद्धा को नाबालिग लड़के ने रौंदा, फिर कार छोड़कर भागा

अहमदाबाद। यहां वस्त्रापुर पुलिस स्टेशन के सामने फुटपाथ के पास हिट एंड रन की घटना हुई। एक वृद्धा एक अन्य महिला के साथ दोपहर एक पेड़ की छांव में बैठकर आराम कर रही थी। तभी एक कार तेज रफ्तार से आई और उनके शरीर के ऊपर से होकर निकल गई। उस कार को एक नाबालिग लड़का चला रहा था, दुर्घटना के तुरंत बाद वह कार छोड़कर वहां से भाग गया। गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं को अस्पताल ले जाया गया। जहां एक की मौत हो गई।

hit and run in ahmedabad : A Minor car driver trampled women, those sitting under tree

कार चढ़ाने के बाद वहां से भाग निकला लड़का
जानकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त वहां कई लोग मौजूद थे और उनमें से कुछ लोगों ने कार और उक्त लड़के की तस्वीरें खींच लीं। पुलिस उन्हीं तस्वीरों के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है। उधर, जिन दो महिलाओं को उसने टक्कर मारी थी, उनकी पहचान कांता बेन रमणाभाई दंताणी (70) और राणक बेन रमेश भाई देवीपूजक (55) के तौर पर हुई है। जिनमें से राणक बेन की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। जबकि, वृद्धा की भी हालत गंभीर थी।

लोगों ने फोटो खींच लीं, उन्हीं से ढूंढ रही पुलिस
पुलिस ने बताया कि, घटना दूरदर्शन टॉवर के सामने फुटपाथ पर हुई। जहां कार महिला के शरीर के ऊपर से निकल गई थी। हादसे के बाद नाबालिग कार चालक वहां से फरार हो गया था। उसे खोजा जा रहा है। कार इनोवा है। जिसे लड़के ने फुटपाथ पर बैठी दोनों महिलाओं पर चढ़ा दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+