गुजरात: बुटलेगरों का शराबबंदी को ठेंगा, पिकअप वाले से जब्त हुईं 2997 अंग्रेजी शराब की बोतलें

अहमदाबाद. गुजरात में बारडोली पुलिस थाना क्षेत्र के कड़ोद गांव के पास स्टेट मॉनिटरिंग सेल की टीम ने भारी मात्रा में शराब जब्त की। अंग्रेजी शराब की 2997 बोतलें एक पिकअप में ले जाई जा रही थीं, स्टेट मॉनिटरिंग सेल की टीम ने पिकअप को रुकवाया और सभी बोतलें जब्त कर लीं। मौके से चालक समेत दो जनों को गिरफ्तार किया गया।

Gujarat Police seized 2997 bottles of english branded liquor

बारडोली पुलिस के अनुसार, स्टेट मॉनिटरिंग सेल की टीम इलाके में गश्त पर थी, तभी उन्हें सूचना मिली कि बारडोली के बूटलेगर पिंटू पुरुषोत्तम पटेल ने दमण से अंग्रेजी शराब मंगवाई है। यह भी पता चला कि, शराब को बारडोली के भूतमामा भरवाड़वास के पास से पिंटू के मैनेजर सोहेल ने एक पिकअप में भरकर भेजा है। वहीं, मांगरोल तहसील के वांकल के आरिफ का भी साथ लिया गया था। दोनों के आते ही स्टेट मॉनिटरिंग सेल की टीम ने पिकअप रुकवा ली।

Gujarat Police seized 2997 bottles of english branded liquor

स्टेट मॉनिटरिंग सेल की टीम कड़ोद गांव के पास पिकअप की तलाशी ली तो उसमें से शराब की 2997 बोतलें बरामद हुईं। इस मामले में पुलिस ने डोलवण तहसील के पीठादरा निवासी हितेंद्र संजय गामित और जतिन रमेश गामित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने केस दर्ज कर बूटलेगर पिंटू पुरुषोत्तम पटेल, दमण निवासी अमित पटेल उर्फ केवड़ी, किरण पटेल उर्फ छनियों, रमेश पटेल उर्फ माइकल, मैनेजर सोहेल और वांकल निवासी आरिफ को वांछित घोषित किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+