'आपको मिलेगा वेतन-वृद्धि का लाभ', दोस्‍तों को ऐसा मैसेज कर कॉन्‍सटेबल ने पत्‍नी-बच्‍ची के साथ दे दी जान

अहमदाबाद। गुजरात पुलिस के एक कांस्टेबल और उसकी पत्नी ने अपनी बच्ची के साथ अपनी जीवन-लीला समाप्त कर ली। उनकी लाशें अपार्टमेंट के पास फर्श पर पड़ी मिलीं। आज पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शहर के एक पुलिस स्टेशन में तैनात कांस्टेबल ने अपने दोस्तों और सहकर्मियों को एक लंबा संदेश भेजा, जिसमें उसने दोस्तों और अपने माता-पिता के साथ बिताए समय को याद किया।

Gujarat Police constable and his wife ended their lives along with their baby, wrote a WhatsApp note

कोई कुछ समझ पाता कि, कुछ समय बाद ही वो कांस्टेबल अपनी पत्‍नी व बच्‍ची के साथ मृत मिला। यह घटना बुधवार दोपहर करीब 1.30 बजे की है। सोला पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर एन आर वाघेला ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि दंपति उस अपार्टमेंट की 12वीं मंजिल से कूद गए, जहां वे अहमदाबाद में रहते थे। वहां कुछ निवासियों ने कहा कि, पहले पत्नी ने छलांग लगाई, उसके 10 सेकंड के भीतर ही कांस्टेबल भी कूद गया, उनकी बच्‍ची की उम्र दो साल से थोड़ा अधिक थी।

Gujarat Police constable and his wife ended their lives along with their baby, wrote a WhatsApp note

फोरेंसिक विशेषज्ञों के मुताबिक, "उनके गिरने के बीच बमुश्किल 10 सेकंड का अंतर है। यह मालूम होता है कि किसी को धक्का नहीं दिया गया।' पुलिस अधिकारी ने कहा कि, अब तक की जांच के अनुसार यह आत्महत्या का मामला है और हम इतना बड़ा कदम उठाने के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। इंस्पेक्टर वाघेला ने कहा कि उन्होंने अभी तक कॉन्स्टेबल का फोन एक्सेस नहीं किया है ताकि यह पुष्टि हो सके कि उसने वास्तव में नोट भेजा था।'

Gujarat Police constable and his wife ended their lives along with their baby, wrote a WhatsApp note

कांस्टेबल के फोन से जो मैसेज उसके साथियों को भेजा गया, उस मैसेज के आखिर में लिखा गया था कि, वह यह देखकर खुश हैं कि उनके सहयोगी ग्रेड पे का लाभ उठाएंगे। लगभग तीन हफ्ते पहले ही, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने राज्य पुलिस कर्मियों के वेतन वृद्धि के लिए 550 करोड़ रुपये के वार्षिक कोष को मंजूरी दी थी।

पुलिस का कहना है कि, राज्य के भावनगर जिले में उनके पैतृक गांव में उनके अंतिम संस्कार के लिए शव परिवार को सौंप दिए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+