गुजरात: सरकार ने किए 88 पुलिस इंस्‍पेक्‍टरों के तबादले, कई PI भेजे गए अहमदाबाद से बाहर

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव-2022 से पहले गुजरात सरकार पुलिस-तंत्‍र में बदलाव करने जा रही है। आज यहां एक साथ 88 पुलिस निरीक्षकों का तबादला किया गया है। आदेशानुसार,अधिकांश पुलिस इंस्‍पेक्‍टरों को अहमदाबाद शहर से दूसरे जिलों में स्थानांतरित कर दिया गया है। चुनाव-उन्मुख तबादलों में आईपीएस ऑफिसर, आईजी और डीआईजी भी शामिल हैं।

Gujarat government transferred 88 police inspector ahead of Gujarat assembly elections-2022

गौरतलब हो कि, चुनाव आयोग ने 3 साल से अधिक समय से एक ही स्थान पर रहने वाले पुलिस कर्मियों के साथ-साथ उनके पैतृक स्थान से स्थानांतरित करने की कार्रवाई की थी, जिसके लिए गृह विभाग ने आज लगभग 88 पुलिस निरीक्षकों का तबादला कर दिया है। बताया जा रहा है कि अहमदाबाद शहर में पुलिस निरीक्षक का तबादला सरकार ने तत्‍काल किया। हालांकि, बड़े पैमाने पर तबादले किए जाने की वजहें अभी साफ नहीं हुई हैं। कुछ विवरण अभी भी ज्ञात किए जा रहे हैं।

Gujarat government transferred 88 police inspector ahead of Gujarat assembly elections-2022

एक अधिकारी ने बताया कि, राज्‍य के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद से अधिकांश पुलिस निरीक्षकों को अन्य जिलों में स्थानांतरित किया गया है। वहीं, चुनाव उन्मुख तबादलों में आईपीएस अधिकारी आईजी और डीआईजी भी शामिल हैं। जिसकी घोषणा जल्द की जाएगी। इस फैसले पर कई पुलिस अधिकारियों की नजर है। उन्‍हें इस बात की चिंता है कि, तीन साल से अधिक समय से एक ही स्थान पर रहने वाले पुलिस निरिक्षकों का तबादला क्‍यों हो रहा है। सरकार वेतन संबंधी समस्‍याएं दूर करने पर भी काम कर रही है।

इधर, कांग्रेस का वादा- 10 लाख तक का इलाज मुफ्त
गुजरात सरकार के अलावा विपक्षी दल कांग्रेस ने पुलिसकर्मियों के हित में फैसले लेने की बात कही है। इसके अलावा कांग्रेस ने आज जन आरोग्य संकल्प पत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य समेत कई घोषणाएं की हैं। कांग्रेस द्वारा स्‍वास्‍थ्‍य से जुड़ी यह घोषणा की गई है कि गुजरात में माताओं, बच्चों और सभी नागरिकों को सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज दिलाएंगे। इसलिए कांग्रेस सरकार इलाज का पूरा खर्च 10 लाख रुपये तक देगी। आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए राजनीतिक दल अपनी ओर से बड़े-बड़े ऐलान कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+