गहने पहनकर घूमने वाला अहमदाबाद का 'गोल्डमैन' बंगले में मृत मिला, शिवसेना से लड़ा था चुनाव

अहमदाबाद। अपने शरीर पर करीब आधा किलो सोना पहनकर घूमने वाले अहमदाबाद के शख्स की लाश उसके बंगले पर मिली है। पुलिस ने आत्‍महत्‍या का मामला दर्ज कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक की पहचान कुंजल पटेल के तौर पर हुई। कुंजल पटेल अहमदाबाद में गोल्डमैन के नाम से चर्चित था। प्रारंभिक पड़ताल में कुंजल की मौत को पुलिस ने पारिवारिक संपत्ति विवाद में हताशा के चलते उठाया गया आत्महत्या का कदम बताया है।

Goldman of Ahmedabad lost his life at his bungalow

बता दिया जाए कि, दो दिन पहले ही कुंजल अपनी पत्नी को मायके छोड़कर आया था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि, वह गुस्से में था और पत्नी को मायके छोड़कर लौटने के बाद से दो दिनों से अपने बंगले में अकेला ही था। शनिवार को माधोपुरा इलाके की योगेश सोसायटी में बंगला नंबर-5 से उसकी लाश मिली। हालांकि, मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पुलिस का कहना है कि, कुंजल के बंगले की काफी छानबीन की गई, लेकिन उसकी आत्महत्या के जिक्र से जुड़ा कोई नोट नहीं मिला है।

Goldman of Ahmedabad lost his life at his bungalow

विधान सभा के चुनाव में हुई थी जमानत जब्त
वर्ष 2017 में कुंजल ने शिवसेना के टिकट से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। हालांकि, चुनाव में उसकी जमानत जब्त हो गई थी। चुनाव के समय वह गोल्ड ज्वेलरी पहनकर ही प्रचार करने जाया करता था। यही वजह थी कि, वो इंटरनेट यूजर्स के बीच चर्चा का विषय बन गया था। बताया जा रहा है कि, वह पुराने वाहन खरीदने-बेचने के व्यवसाय से जुड़ा था। उसके दोस्तों का कहना है कि, कुंजल हंसमुख और मिलनसार व्यक्ति था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+