गुजरात में मिले कोरोना के नए स्ट्रेन वाले मरीज, ब्रिटेन से आए थे, अब देश में 29 पहुंच गई संख्या
coronavirus new strain in india,अहमदाबाद। अंग्रेजों के देश ब्रिटेन में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिलने के बाद से ही लोग दहशत में हैं। वहां से नए स्ट्रेन वाले मरीज अब तक कई देशों में फैल चुके हैं। इस बीच गुजरात के अहमदाबाद में भी नए स्ट्रेन वाले कोरोना मरीज मिलने की पुष्टि हुई है। यहां हाल ही में ब्रिटेन से काफी लोग आए थे, उनमें से 4 व्यक्तियों में यह स्ट्रेन पाया गया है। उन चारों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने कोर कमेटी की मीटिंग ली है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन के भारत में अब तक 29 मामले सामने आ चुके हैं। अहमदाबाद के स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि, ब्रिटेन से 23 दिसंबर को अहमदाबाद आए लोगों की एयरपोर्ट पर ही स्कैनिंग की गई थी। जिनमें से 15 यात्रियों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। उस दौरान कोरोना के नए स्ट्रेन की जांच के लिए सैंपल पुणे भेजे गए थे। जिनमें से 4 यात्रियों के सैंपल में नए स्ट्रेन की पुष्टि हुई है। वहीं, 5 की रिपोर्ट सामान्य आई है और अभी 6 यात्रियों के सैंपल आने बाकी हैं।

सरकार ने ब्रिटेन की उड़ानें 7 तक रोकीं
महामारी की गंभीरता देखते हुए सरकार ने अब ब्रिटेन से आने वाली उड़ानों पर रोक को और आगे बढ़ा दिया है। ब्रिटेन जाने-आने वाली फ्लाइट्स 7 जनवरी तक रोक दी गई हैं। पहले 22 दिसंबर की आधी रात से 31 दिसंबर तक यह रोक लगाई गई थी। बताया जा रहा है कि, सरकार ने सभी इंटरनेशनल कमर्शियल फ्लाइट्स पर भी रोक 31 जनवरी तक बढ़ा दी है। यह रोक ज्यादा जरूरी है, क्योंकि वायरस तो हवाई सफर करने वालों से ज्यादा फैलने का खतरा रहता है।












Click it and Unblock the Notifications