Video: जब तेज रफ्तार कार ने 5 गाड़ियों को मारी टक्कर और फिर...

अहमदाबाद में एक तेज रफ्तार कार ने एक के बाद एक कर पांच गाड़ियों को टक्कर मारी। हादसे में एक शख्स बुरी तरह से घायल हो गया।

अदमदाबाद। कार हादसे का कई वीडियो आप ने पहले देखा होगा। भयानक सड़क हादसों के बारे में सुना भी होगा। कभी गलत डायरेक्शन में गाड़ी चलाने से हादसे हो जाते हैं तो कभी तेज रफ्तार की वजह से, लेकिन गुजरात के अहमदाबाद में हादसे की जो तस्वीर सामने आई है वो बेहद चौंकाने वाली है। हादसा गुजरात के अहमदाबाद में हुआ, जहां एक तेज रफ्तार कार ने सड़क के किनारे खड़ी गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी।

 Car crashes into five vehicles in Ahmedabad city of Gujarat

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया। वीडियो सड़के के किनारे लगे सीसीटीवी में कैद हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़के के किनारे एक स्कूटी और चार कार पार्क की हुई है। सब ठीक-ठीक चल रहा था कि तभी सामने से एक तेज रफ्तार कार आती है और एक के बाद एक कर पांच गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार देती है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तभी गाड़ियां अपने जगह से कई कदम पीछे घिसक गई। वहीं इस हादसे में एक शख्स बुरी तरह घायल हो गया। हादसे में के बाद पुलिस अभी तक आरोपी ड्राइवर को पकड़ नहीं पाई है। शाम 3 बजकर 50 मिनट को हुए इस हादसे के बाद पुलिस को शक है कि गाड़ी चला रहा शख्स नशे में हो सकता है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने में जुटी है। देखिए हादसे का खौफनाक वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+