मोदी के पीएम बनते ही दलसाणिया होंगे गुजरात के नए सीएम!

narendra modi
अहमदाबाद। लोकसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं। लोगों को 16 मई का इंतजार है। चुनाव नतीजों के बाद देश फैसला आ जाएगा कि देश की जनता ने किसका साथ दिया है। ऐसे में अगर एक्जिट पोल के आंकड़े सही साबित होते हैं तो देश में एनडीए की सरकार बननी तय है।

अगर भाजपा की अगुवाई में सरकार बनती है तो नरेन्द्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। ऐसे में गुजरात को नए मुख्यमंत्री की तलाश करनी होगी। गुजरात प्रदेश भाजपा के कोर ग्रुप की ने मोदी की जगह पर नए सीएम की तलाश भी शुरु कर दी है। सोमवार को करीब तीन माह बाद बैठक बुलाई गई। इसमें प्रदेश के आला नेताओं के साथ राज्य सरकार के तीन वरिष्ठ मंत्रियों को भी बुलाया गया।

पढ़ें-बढ़ीं मुलायम की हार्टबीट, यूपी में भाजपा को 46 सीटें!

इस बैठक में नए सीएम के नाम की तलास की जा रही थी। जो तीन मंत्री इस बैठक में शामिल हुए उन तीनों को गुजरात के भावी मुख्यमंत्री के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि नरेंद्र मोदी की संघ नेताओं से मुलाकात के बाद भिखू भाई दलसाणिया का नाम भी मजबूती से उभरा है। वह फिलहाल प्रदेश संगठन में महासचिव हैं।

गुजरात भाजपा के मीडिया प्रभारी हर्षद पटेल के मुताबिक गुजरात भाजपा कोर ग्रुप की बैठक नियमित थी। लोकसभा चुनाव के चलते पिछले तीन माह से बैठक नहीं हो सकी थी। नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में इस बैठक में लोकसभा चुनाव के बाद की रणनीति पर चर्चा हुई। साथ ही, मंगलवार को गुजरात भाजपा के विधायकों के साथ होने वाली बैठक के एजेंडे पर भी चर्चा की गई।

भीतरखाने से खबर ये भी आ रही है कि राजस्व मंत्री आनंदी बेन पटेल, नितिन पटेल, सौरभ पटेल भी सीएम की रेस में शामिल है।, जबकि मोदी की संघ नेताओं से मुलाकात के बाद भाजपा के प्रदेश संगठन महासचिव भिखू भाई दलसाणिया का नाम भी प्रमुखता से लिया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+