गुजरात में 1.31 करोड़ की लूट का खुलासा, पुलिस ने 87 लाख का सोना बरामद किया, 1 ​ गिरफ्तार

अहमदाबाद. गुजरात में अहमदाबाद सिटी के निकोल पुलिस थाना क्षेत्र हुई 1.31 करोड़ के गहनों की लूट की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है, साथ ही अन्य बदमाशों को खोजने में जुटी है। पुलिस के जोन-5 स्क्वॉड ने करीब 87 लाख का माल बरामद किया है। बरामद किया गया माल उसी लूटी गई संपत्ति का हिस्सा है, जो 30 जनवरी के दिन अंजाम दी गई थी।

Ahmedabad police solved the Robbery of 1.3 Crore rupees worth Jewellery

जिस व्यापारी से लूट हुई, उसने पुलिस से शिकायत की थी कि 1.31 करोड़ का माल बदमाशों ने लूटा। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू करते हुए एक बदमाश को पकड़ लिया। जिसके बाद लूटकांड का खुलासा हुआ। पुलिस ने बदमाश की निशानदेही पर 87 लाख के सोने के आभूषण बरामद किए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि निकोल क्षेत्र में हुई लूट मामले की जांच कर रही पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों एवं पूर्व सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए यह गुत्थी सुलझाई।

पुलिस को सूचना मिली थी कि लूट मामले में लिप्त एक बदमाश शनिवार दोपहर को ठक्करनगर ब्रिज के पास मौजूद है। पुलिस ने इस जगह पर मिले आरोपी को हिरासत में लेकर उसकी तलाशी ली। जिसके पास से दो किलो से भी अधिक वजन के सोने के आभूषण मिले। पुलिस ने उस बदमाशा की हिस्ट्री चेक की तो पाया कि, वह पूर्व में आंगनिया पेढी में हुई लूट में भी लिप्त है। वहीं, पुलिस ने 30 जनवरी को हुई लूट का जो माल बरामद किया है, उसकी कीमत ८७.३८ लाख बताई गई है।

पुलिस ने बताया कि, लगभग सवा तीन किलो सोने के आभूषणों की लूट की गई थी। जिसमें से दो किलो से अधिक आभूषण बरामद कर लिए हैं। अब अन्य बदमाशों को खोजा जा रहा है। वह माल उन्हीं पुलिसकर्मियों के पास हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+