कर्फ्यू में बाहर निकलने पर युवकों को पुलिस ने उल्टा लिटाकर लाठी से पीटा, वायरल हुआ वीडियो
अहमदाबाद। यहां पुलिसकर्मियों ने रात्रि कर्फ्यू के दौरान बाहर निकले युवकों को बुरी तरह पीटा। युवकों को पहले सड़क पर लिटाया उसके बाद उन्हें लाठियां मारीं। लाठी मारते वक्त पुलिसकर्मियों को जरा-सा भी रहम नहीं आया। इस घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें आप देख सकते हैं किस तरह लाठियां मारी गईं।
Recommended Video

संवाददाता ने बताया कि, गुजरात में रात के 10 बजे से सुबह के 5 बजे तक कर्फ्यू लगा रहता है। ऐसे में पुलिसकर्मी गश्त करते रहते हैं। जो कोई उन्हें बाहर टहलते मिल जाता है, उसे वो पकड़ लेते हैं और पिटाई करते हैं। अहमदाबाद के रायपुर क्षेत्र में इसी तरह जब 10 युवक बाहर दिख गए तो 2 पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। बताया जा रहा है कि वे युवक बर्थडे मनाने के लिए एकत्रित हुए थे। पुलिस ने उन सभी को जिस तरह पीटा, उसे लेकर सवाल उठने लगे हैं।
वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि, पुलिसकर्मी बेरहमी से लाठियों से युवकों को पीट रहे हैं। इस दौरान पिटाई से कुछ युवक छटपटा रहे हैं, लेकिन पुलिसकर्मियों को उन पर जरा सा रहम नहीं आ रहा है। एक पुलिसकर्मी तो लाठियों के साथ-साथ लातें मारता भी दिखाई दे रहा है। यह वीडियो किसी ने दूर छत से रिकॉर्ड किया, ऐसा प्रतीत हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications