50 से ज्यादा लड़कियों को महाराष्ट्र में बेच चुकी माया चढ़ी अहमदाबाद पुलिस के हत्थे, हुए चौंकाने वाले खुलासे

Gujarat News, गांधीनगर। लंबे समय की तलाश के बाद महिला-तस्करी गैंग (वुमन ट्रैफिकिंग रैकेट) को लेकर अहमदाबाद पुलिस ने कामयाबी पाई है। पुलिस ने इस गैंग का पर्दाफाश करते हुए गैंग की सरगना माया शठवारा को अरेस्ट कर​ लिया है। पकड़ में आने पर माया ने कई शॉकिंग खुलासे किए हैं।​ जिनमें उसने 50 से ज्यादा लड़कियों के अपहरण (Abduction of 50 girls) की बात कुबूली है। उसने स्वीकार किया है कि गैंग द्वारा शहर की लड़कियों को महाराष्ट्र में बेचा गया था।

Abduction of 50 girls: Ahmedabad Cops suspect Maya Sathwaras role

4 साल से लड़कियों को उठा रहा था ये गैंग
अहमदाबाद पुलिस द्वारा प्रारंभिक पूछताछ में माया शठवारा बताया कि उससे जुड़ा वुमन ट्रैफिकिंग रैकेट पिछले चार साल से सक्रिय है। परप्रांत की कुछ लड़कियों के सहारे यह गैंग वारदातों को अंजाम दे रहा था। इसमें लड़कियों को अगवा किया जाता और फिर दूसरे शहरों में बेच दिया जाता। इस गैंग को पकड़ने में सफलता पाई अहमदाबाद की जोन-6 पुलिस ने, जब 6वीं कक्षा पास करने के बाद स्कूल छोड़ चुकी माया उसके हत्थे चढ़ी।

Abduction of 50 girls: Ahmedabad Cops suspect Maya Sathwaras role

माया के रोल की हो रही जांच-पड़ताल
पुलिस उपायुक्त सौरभ तोलंबिया के अनुसार, गैंग की सूत्रधार माया ही बताई जा रही है। हालांकि, अभी जांच-पड़ताल जा रही है। इतना तो क्लियर हो गया है कि माया शहर के इसनपुर औक कागडापीठ इलाके में से लड़कियों को अगवा करा चुकी है। अदालत में माया को पेश कर और खुलासे होंगे। बहरहाल, 2014 के उस मामले का खुलासा हो गया है, जब 14 साल की लड़की किडनैप कर बेच दी गई थी। तब यह केस स्थानीय पुलिस ने सीबीआई की अदालत में स्थानांतरित कर दिया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+