अहमदाबाद में अब मेयर विजय नेहरा हुए क्वारंटाइन, मुकेश कुमार को सौंपा चार्ज, खुद बताया

अहमदाबाद। गुजरात में कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा प्रभाव अहमदाबाद शहर में दिख रहा है। इस एक ही शहर में कोरोना वायरस के गुजरात के आधे से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। संक्रमितों का आंकड़ा 4 हजार पार चला गया है। मंगलवार शाम चौंकाने वाली खबर आई कि, अब तो यहां के म्युनिसिपल कमिश्नर विजय नेहरा भी क्वारंटाइन में चले गए हैं। वह दो पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आ गए थे, जिसके बाद उन्होंने फैसला किया कि अब किसी से नहीं मिलेंगे। क्वारंटाइन में जाने से पहले उन्होंने अपनी जिम्मेदारी मुकेश कुमार को सौंप दी।

Ahmedabad Municipal Commissioner Vijay Nehra quarantined, charge handed to Mukesh Kumar

विजय नेहरा ने किया था चौंकाने वाला खुलासा
ज्ञातव्य है कि, अहमदाबाद शहर में कोरोना के कारण 200 से ज्यादा जिंदगियां खत्म हो चुकी हैं। संक्रमितों का आंकड़ा 4076 हो चुका है। सक्रिय मरीजों की तादाद 3000 से ज्यादा है। इतना ही नहीं, यहां राज्य के कुल मरीजों के आधे से भी ज्यादा मरीजों का उपचार किया जा रहा है। बीते दिनों निगम आयुक्त (म्युनिसिपल कमिश्नर) विजय नेहरा ने ही एक चौंकाने वाला खुलासा किया था। नेहरा ने कहा था कि, अहमदाबाद में हर 4 दिन में कोरोना वायरस के मामले दोगुने होते जा रहे हैं। यदि ऐसे ही चलता रहा तो मई महीने के अंत तक मरीजों की संख्या 8 लाख तक पहुंच जाएगी।

Ahmedabad Municipal Commissioner Vijay Nehra quarantined, charge handed to Mukesh Kumar

इस जिले में हर 8 मिनट पर मिल रहा एक नया मरीज
अहमदाबाद में अब प्रति 8 मिनट पर कोरोना का नया मामला सामने आ रहा है। यह शहर देश के उन टॉप-5 शहरों में से एक है, जहां कोरोना के संक्रमण से सबसे ज्यादा मौतें हुईं हैं। मरीजों की संख्या के मामले में यह गुजरात में ही पहला नहीं, अपितु देश में भी दूसरे नंबर पर खड़ा है। मुंबई देश में पहले नंबर पर है, जहां कोरोना से 400 से ज्यादा मौतें दर्ज हुई हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+