देश में कोरोना के टेस्ट की दर अहमदाबाद में सबसे ज्यादा, यहां 43 लाख आबादी का सर्वे हुआ

अहमदाबाद। गुजरात का सबसे बड़ा शहर अहमदाबाद इन दिनों कोरोना वायरस के संक्रमण की सर्वाधिक मार झेल रहा है। इस अकेले शहर में ही 2 हजार मामले सामने आ चुके हैं। 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि, सक्रिय मरीजों की संख्या 1700 से ज्यादा है। इस आंकड़े के बारे में महानगर पालिका आयुक्त विजय नेहरा का कहना है कि, देश में कोरोना वाले टेस्ट करने की दर अहमदाबाद में सबसे ज्यादा है। यहां कोविड-19 के संक्रमण की आशंका पर प्रति मिलियन 3950 टेस्ट हुए हैं। आज से तो यह दर प्रति मिलियन 4 हजार टेस्ट की हो जाएगी।

अब तक यहां 23702 लोगों को कोरोना-टेस्ट हुआ

अब तक यहां 23702 लोगों को कोरोना-टेस्ट हुआ

विजय नेहरा ने बताया कि, अब तक इस शहर में कुल 23702 टेस्ट किए जा चुके हैं, जो लगभग 3950 प्रति मिलियन टेस्ट हैं। अहमदाबाद अब देश का ऐसा शहर है, जो दुनिया के विकसित देशों में हो रहे टेस्ट के बराबर में आ गया है। यहां पेसिव (3739), एक्टिव (18006) एवं रेपिड टेस्ट (1959) को गिना जाए तो 23 हजार से ज्यादा लोगों के टेस्ट किए जा चुके हैं। अहमदाबाद की आबादी 70 लाख से ज्यादा है। और, औसत निकाल देखें तो इस शहर में आबादी के आधार पर देश में सबसे अधिक टेस्ट किए जा रहे हैं।'

Recommended Video

    Coronavirus : Gujarat गई Central Team IMCT, इलाकों का दौरा कर दिया ये सुझाव | वनइंडिया हिंदी
    स्थिति नियंत्रण में होने का दावा, लेकिन आंकड़े डरावने

    स्थिति नियंत्रण में होने का दावा, लेकिन आंकड़े डरावने

    बकौल नेहरा, ''कुछ समय में अहमदाबाद की स्थिति को नियंत्रण में होगी, फिर भी संभलते की जरूरत पर बल दिया जा रहा है। खासकर लॉकडाउन के बाद लोगों को ज्यादा संभलने को कहा जा रहा है।' ज्ञातव्य है कि, गुजरात के आधे से ज्यादा मरीज सिर्फ इसी शहर से हैं। देश में कोरोना से हुई मौतों के मामले में अहमदाबाद ऐसा दूसरा शहर है, जहां सबसे ज्यादा मौत हुई हैं।

    670 टीमों के जरिए 43 लाख से ज्यादा आबादी का सर्वे

    670 टीमों के जरिए 43 लाख से ज्यादा आबादी का सर्वे

    नेहरा की मानें तो कोरोनावायरस को ध्यान में रखकर अप्रेल माह में ही यहां प्रतिदिन औसतन 670 टीमों की मदद से 43.34 लाख से अधिक आबादी का सर्वे किया जा चुका है। अप्रेल माह के प्रथम सप्ताह में स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने शहर के छह हजार से अधिक जगहों पर रहने वाले लोगों का सर्वे किया था। बाद में दर बढ़ाई गई।

    कुल मरीजों के आधे से ज्यादा अहमदाबाद से

    कुल मरीजों के आधे से ज्यादा अहमदाबाद से

    अहमदाबाद शहर गुजरात में कोरोना वायरस के संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित हुआ है। इस एक शहर में ही 100 से ज्यादा जिंदगियां खत्म हो चुकी हैं। यहां सक्रिय मरीजों की तादाद 1600 से ज्यादा है। इतना ही नहीं, यहां राज्य के कुल मरीजों के आधे से भी ज्यादा मरीजों का उपचार किया जा रहा है। इस शहर में अब प्रति 8 मिनट पर कोरोना का नया मामला सामने आ रहा है।

    यहां हर 8 मिनट पर मिल रहा एक नया मरीज

    यहां हर 8 मिनट पर मिल रहा एक नया मरीज

    इतना ही नहीं, अहमदाबाद शहर देश के उन टॉप-5 शहरों में से भी एक है, जहां कोरोना के संक्रमण से सबसे ज्यादा मौतें हुईं हैं। मरीजों की संख्या के मामले में यह गुजरात में ही पहला नहीं, अपितु देश में भी दूसरे नंबर पर खड़ा है। गुरुवार तक शहर के अस्पतालों से 101 लोग कोरोना वायरस को मात देकर अपने घरों पर पहुंच गए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+