दिवाली से पहले दिल्ली-अहमदाबाद फ्लाइट का किराया 3 हजार से बढ़कर 8 हजार हुआ, ट्रेनें न मिलने पर हुआ यह हाल
अहमदाबाद। दिवाली का त्यौहार नजदीक आते ही ट्रांसपोर्ट की सेवाएं महंगी होने लगी हैं। जहां रेलवे कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों को स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाकर ज्यादा किराया वसूल रही है, वहीं विमानन कंपनियां भी किराए में जबरदस्त बढ़ोतरी कर रही हैं। गुजरात से राजस्थान होते हुए दिल्ली की तरफ आने वाली ट्रेनें इन दिनों गुर्जर आंदोलन की वजह से थम गई हैं। ऐसे में लोग हवाई सफर करने को मजबूर हैं। वहीं, डिमांड बढ़ने पर हवाई सफर का किराया बढ़कर काफी हो गया है।

अमूमन अहमदाबाद-दिल्ली फ्लाइट का रेगुलर किराया 3000-3500 रुपए होता था, जो अब बढ़कर 8000 रुपए तक जा पहुंचा है। इसी तरह केरल और गोवा के लिए फ्लाइट का किराया भी बढ़ा है। दिवाली का त्योहार निकट आते ही अभी किराया और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। उधर, अहमदाबाद से उत्तर भारत की ओर जाने वाली ट्रेनें भी फुल बताई जा रही हैं और लोगों को टिकट नहीं मिल पा रहे। www.makemytrip.com पर दी गई जानकारी के अनुसार, IndiGo 6E-572 को देखें तो वाया लखनउू दिल्ली पहुंचने में समय 07 hrs 20 mins बताया जा रहा है। जिसकी फ्लाइट सुबह 08:05 बजे अहमदाबाद से टेकआॅफ होगी और 15:25 बजे नई दिल्ली लैंड होगी। किराया ₹ 11,315 बताया गया है। उसी तरह 09 hrs 40 mins टाइमिंग के लिहाज से इंडिगो का किराया ₹ 10,999 रुपए हो गया है।

फ्लाइट के किराए में बढ़ोतरी की बड़ी वजह ट्रेनें न मिल पाना ही बताई जा रही है। मसलन, उत्तर भारत के लिए ट्रेन न मिलने पर लोग वाराणसी और लखनऊ जाने वाली फ्लाइटों में टिकट बुक करा रहे हैं। इसी प्रकार अहमदाबाद-दिल्ली, गोवा सहित अन्य शहरों के लिए फ्लाइट का किराया बढ़ गया है और यात्रियों की डिमांड बढ़ने पर और किराया बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications