अहमदाबाद: कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 57 दिन में 7 हजार पार, 1000 मरीज होने में लगे थे 29 दिन
अहमदाबाद। गुजरात में कोरोना वायरस के संक्रमितों का आंकड़ा 10 हजार के करीब पहुंच गया है। यहां का अहमदाबाद शहर संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। राज्य के आधे से ज्यादा मरीज इसी शहर में हैं। अकेले अहमदाबाद में संक्रमितों की संख्या 7 हजार पार चली गई है। पिछले 57 दिनों में यहां 300 से ज्यादा मरीजों की मौत हुई। संक्रमण का पहला मामला यहां 19 मार्च को सामने आया था। तब एक ही दिन में 3 मरीज मिले थे।

पहला केस सामने आने के बाद 29 दिन में 1 हजार मरीज
पहला मामला सामने आने के बाद 29 दिनों में अहमदाबाद में संक्रमितों का आंकड़ा एक हजार हो गया। उसके बाद लगातार संख्या तेज गति से बढ़ती चली गई। अगले एक हजार पॉजिटिव मरीज सिर्फ 6 दिनों में सामने आ गए। उसके बाद 5 दिनों में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 3 हजार को पार कर गई। फिर 4 हजार और 5 हजार की संख्या पार करने में सिर्फ 4-4 दिन का समय लगा। 5 हजार से 6 हजार होने में सिर्फ 3 दिन लगे।
Recommended Video

फिर अगले 1 महीने में संक्रमण के 6 हजार मामले दर्ज हुए
छह हजार से सात हजार का आंकड़ा पार करने में भी 4 ही दिन लगे। इस प्रकार अहमदाबाद में सामने आए कोरोना मरीजों के आंकड़े पर गौर करें तो पता चलता है कि कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या शुरुआती एक महीने में सिर्फ एक हजार थी। वहीं अगले महीने में यह संख्या 6 हजार बढ़कर सात हजार से भी ज्यादा हो गई।

अहमदाबाद में कोरोना का पहला मामला-19 मार्च
1000 मामले तक पहुंचने में 29 दिन लगे
2000 मामले-अगले 6 दिन
3000 मामले-अगले 5 दिन
4000 मामले-अगले 4 दिन
5000 मामले-अगले 4 दिन
6000 मामले-अगले 3 दिन
7000 मामले-अगले 4 दिन












Click it and Unblock the Notifications