अहमदाबाद में अब तक 462 गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन लगी, 24 घंटे में 37,723 टीके लगाए गए

अहमदाबाद। गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद में कोरोना वैक्सीन का अभियान लगातार चल रहा है। अहमदाबाद महानगर पालिका एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, दिनभर में यहां हजारों लोगों को टीका लगाया जा रहा है। सोमवार को शहर में पौने छह सौ महिलाओं समेत 1225 लोगों ने निजी अस्पतालों में जाकर टीका लगवाया। शहरभर में विविध केन्द्रों से पूरे दिन में कुल 37723 को वैक्सीन लगाई गई। मनपा के अधिकारियों ने बताया कि, सोमवार को निजी अस्पतालों में जाकर वैक्सीन लगवाने वालों में 646 पुरुष और 579 महिलाएं शामिल हैं। जिनमें सभी ने अपनी ओर से वैक्सीन लगवाई। अधिकारियों ने कहा कि, कोरोना वैक्सीन को लेकर लोगों में जागरुकता बढ़ रही है, इसलिए लोग अपने खर्चे से भी डोज ले रहे हैं।

कुल 462 गर्भवती महिलाओं को टीका लगा

कुल 462 गर्भवती महिलाओं को टीका लगा

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद में अब तक कुल 462 गर्भवती महिलाओं को कोरोना की वैक्सीन लग चुकी है। जिनमें सबसे अधिक 135 महिलाएं दक्षिण जोन की हैं। वहीं, 69 महिलाएं उत्तर जोन की और 66 उत्तर-पश्चिम जोन की महिलाएं शामिल हैं। एक स्वास्थ्य कर्मी ने बताया कि, 40 गर्भवती महिलाओं ने सोमवार को कोरोना की वैक्सीन ली, उनमें सबसे अधिक 18 दक्षिण जोन की हैं। इनके अलावा पश्चिम जोन में 6, उत्तर पश्चिम जोन में 5, पूर्व जोन में 4, दक्षिण-पश्चिम जोन में 3 और मध्यजोन में 2 महिलाओं को इस तरह के टीके लगाए गए हैं। इस तरह शहर भर में सोमवार को 40 गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन लगाकर उन्हें कोरोना महामारी से सुरक्षित किया गया।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 18 जिलों में बढ़ रहे हो कोरोना के मामले, जानें Update | वनइंडिया हिंदी
    पूरे गुजरात में 3 करोड़ से ज्यादा टीके लगे

    पूरे गुजरात में 3 करोड़ से ज्यादा टीके लगे

    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पूरे गुजरात राज्य में अब तक 3,37,40,643 कोरोना टीके लगाए जा चुके हैं। इसके अलावा 2,56,78,427 कोरोना टेस्ट भी हो चुके हैं। सरकार का ध्यान कोरोना टेस्ट करने के बजाए लोगों को वैक्सीन लगाने पर ज्यादा है। इसके अलावा संक्रमण के मामलों पर काबू पाने की कोशिश की भी की जा रही हैं।

    कुल 33 जिलों में से 6 जिलों में ही मरीज मिले

    कुल 33 जिलों में से 6 जिलों में ही मरीज मिले

    बताया गया है कि, बीते सोमवार को राज्य के कुल 33 जिलों में से 6 जिलों में ही कोरोना के 27 नए मरीज सामने आए हैं। अन्य 27 जिलों में एक भी संक्रमित की पुष्टि नहीं हुई है। अब तक राज्य में कोरोना के कुल मामले 8,24869 हो गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+