बिना फायर​ सेफ्टी ही चल रहे अहमदाबाद के हॉस्पिटल को सरकार ने कराया सील, बीयु परमिशन भी रद्द

Gujaratb News in Hindi, गांधीनगर। सूरत के अग्निकांड की घटना के बाद, अहमदाबाद में ऐसी इमारतों को सील किया जा रहा है कि जिन्होंने अग्निशामक उपकरण नहीं लगवाए हैं। इसी क्रम में अहमदाबाद के परिमल क्रोसिंग के पास प्रसिद्ध एप्पल चिल्ड्रन अस्पताल को सील कर दिया गया है। पहले भी आग की घटना झेल चुके इस अस्पताल में अब तक अग्निशमन साधन नहीं थे।

After surat fire tragedy, ahmedabad municipal corporation blocked a hospital

अहमदाबाद नगर निगम के अधिकारियों ने कहा है कि इस निजी अस्पताल को सील कर दिया गया है और इमारत के उपयोग की परमिट को वापस ले लिया है। सूरत में तक्षशिला परिसर में आग लगने से 22 बच्चों की मौत होने के बाद सरकार ने राज्य भर में विभिन्न टीम बनाकर बिना फायर-प्रूफिंग उपकरण की इमारतों को सील करने की पहल की है अहमदाबाद के प्रसिद्ध एप्पल चिल्ड्रन अस्पताल की बीयु अनुमति को रद्द करने के कदम उठाए गए हैं।

पंद्रह दिन पहले इस अस्पताल में बच्चों का इलाज चल रहा था, तब आग लग गई थी। घटना की जांच करने के बाद, अस्पताल के परिसर में आग बुझाने की व्यवस्था नहीं थी, इसलिए इसे बंद करने का आदेश दिया गया है। अस्पताल में जब आग लगी तब पता चका कि, अस्पताल ने अवैध कैंटीन शुरू की थी, जो इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर थी, इसलिए आग लगी। इस समय 12 से अधिक शिशुओं को दूसरी जगह ले जाना पड़ा।

मेट्रोपॉलिटन अधिकारियों ने अस्पताल-यूज अनुमतियां रद्द कर दी हैं और शहर के अन्य निजी अस्पतालों की जांच शुरू कर दी गई है। अस्पताल को सील करने वाले अधिकारी का कहना है कि अगले सात दिनों में अस्पताल को अग्निशमन उपकरणों के नियमों का पालन करना होगा। अस्पताल की सील तब तक नहीं खोली जाएगी जब तक अस्पताल के मालिक अग्निशमन उपकरण नहीं लाते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+