लड़की ने की ऊंची जाति वाले से शादी, गांव वाले कर रहे परेशान

अहमदाबाद। गुजरात के बनासकांठा स्थित वाडिया गांव में लगभग हर लड़की 13 साल की उम्र के बाद से ही वेश्यावृत्ति के धंधे में धकेल दी जाती है। इसे गांव की परंपरा ही मान लिया गया है।

ahmedabad

ऐसे में गांव की एक लड़की का किसी ऊंची जाति से प्यार करना और फिर शादी करना लोगों को कहां से अच्छा लगेगा? इस शादी के बाद अब गांव वाले लड़की को परेशान कर रहे हैं।

अब वो लड़की सिर्फ अपने परिवार से नहीं बल्कि पूरे गांव की इस गंदी परंपरा से लड़ रही है।

गांव के लोग नहीं चाहते आराम से चले शादी

लड़की सुरक्षा की मांग कर रही है क्योंकि गांव के लोग नहीं चाहते हैं कि उनकी शादी शुदा जिंदगी आराम से चले। इनकी शादी को लेकर घर तो घर समाज के लोग भी नाराजगी जाहिर कर चुके हैं।

गांव वालों का मानना है कि यदि यह शादी बरकरार रह गई तो लड़की गांव के बाकी लड़कियों को भी उकसाएगी और ऐसा होने पर यहां चलने वाला परंपरा के नाम पर धंधा बंद हो जाएगा।

बता दें कि 24 वर्षीय रुपल चौहान और 25 वर्षीय केशजी चौधरी (नाम बदले गए हैं) अहमदाबाद में 26 अगस्त को शादी रजिस्टर कराने के बाद से ही वो दोनों अंडरग्राउंड हो गए।

हमारी शादी मेरा सपना पूरा होने जैसा

ahmedabad

अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक रुपल ने बताया कि जब हम ने शादी की तो वो हमारा सपना पूरा होने जैसा था। मैं यह नहीं सोच सकती थी कि मैं भी एक पारिवारिक सामान्य जीवन जीने में सक्षम हो पाउंगी।

उसने कहा कि मुझे कोई आशा नहीं थी लेकिन केशजी ने मुझे हिम्मत दी। केशजी के अनुसार वो और रुपल 1 साल पहले मिल थे।

सरकार के विकास कार्यक्रमों का कोई असर नहीं

बता दें कि सरकार की ओर यहां रह रहे सारणिया जाति के लोगों के लिए विकास के खास काम किए जा रहे हैं लेकिन इसका कोई प्रभाव गांव और यहां के लोगों पर नहीं पड़ रहा है।

बनासकांठा के एसपी नीरज के अनुसार उनके पास अभी तक कोई शिकायत नहीं आई है। अगर ऐसी कोई शिकायत आती है तो दोनों को सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी साथ ही अगर वे चाहें तो प्राथमिकी दर्ज करा सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+