VIDEO : सपा नेता ने पार्टी जिलाध्यक्ष को मंच पर दिखाया तमाचा, बगल में बैठे अखिलेश की निकल गई हंसी

आगरा, 7 फरवरी: यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों के नेता पूरा जोर लगा रहे हैं। नेताओं का विपक्षी दलों पर आरोप-प्रत्यारोप और बयानबाजी का दौर जारी है। इस बीच आगरा से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जो हैरान करने वाला है। दरअसल, बाह विधानसभा क्षेत्र में एक सभा के दौरान सपा के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सांसद रामजीलाल सुमन ने पार्टी जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा को तमाचा दिखा दिया, जिससे वह सहम गए। यह देखकर उनके ठीक बगल में बैठे अखिलेश यादव हंस पड़े और माहौल को हल्का करने की कोशिश की।

Recommended Video

    UP Election 2022: अखिलेश के सामने मंच पर SP नेता को दिखाया तमाचा फिर क्या हुआ? | वनइंडिया हिंदी
    सपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा को संबोधित करने पहुंचे थे अखिलेश

    सपा प्रत्याशी के समर्थन में सभा को संबोधित करने पहुंचे थे अखिलेश

    समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार को बाह विधानसभा क्षेत्र में सपा प्रत्याशी मधुसूदन शर्मा के समर्थन में सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। मंच पर अखिलेश यादव के साथ कई बड़े नेता मौजूद थे। उनके ठीक बगल में आगरा जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा भी बैठे थे। मंच से सपा राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व सांसद रामजीलाल सुमन सभा को संबोधित करते हुए कह रहे थे, ''मैं अखिलेश को पूर्व मुख्यमंत्री नहीं मानता। मैं उन्हें भावी मुख्यमंत्री मानता हूं।''

    मंच पर बैठे सपा जिलाध्यक्ष को दिखाया थप्पड़, हंस पड़े अखिलेश

    मंच पर बैठे सपा जिलाध्यक्ष को दिखाया थप्पड़, हंस पड़े अखिलेश


    रामजीलाल सुमन के भाषण के दौरान ही मंच पर अखिलेश के साथ बैठे जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा उनके बातें करने में व्यस्त दिखे। इसपर पूर्व सांसद रामजीलाल सुमन जितेंद्र वर्मा के पास आते हैं और उन्हें तमाचा दिखाते हुए टोकते हैं। यह देख अखिलेश यादव सहित मंच पर बैठे सभी लोग जोर से हंस पड़ते हैं। इसके बाद अखिलेश माहौल को हल्का करने की कोशिश करते हैं।

    अखिलेश ने सीएम योगी पर साधा निशाना

    अखिलेश ने सीएम योगी पर साधा निशाना

    अखिलेश यादव ने सभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी पर निशाना साधा। सीएम के गर्मी वाले बयान पर अखिलेश ने कहा कि वे गर्मी निकाल रहे हैं। हम नौजवानों के लिए पुलिस व फौज में भर्ती निकालेंगे। उन्होंने कहा कि हमने 100 डायल सेवा शुरू की। बाबा मुख्यमंत्री उनके टायर नहीं बदल सके। टायर घिस गए हैं। 100 डायल का नाम बदल कर 112 कर दिया। पुलिस का कबाड़ा कर दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+