UP News: पत्नी खाती थी गुटखा, गुस्साया पति पहुंचा थाने, फिर दोनों ने जो कहा उसे सुनकर पुलिस भी हैरान
UP News: आगरा जिले में पत्नी के गुटखा खाने से नाराज पति पुलिस के पास पहुंच गया। पति का कहना है कि उसकी पत्नी गुटखा खाती है और जहां चाहे थूक देती है। घर गंदगी से भरा है और दुर्गंध आती है।
पत्नी का कहना है कि उसका पति उस पर गलत आरोप लगा रहा है। पत्नी का कहना है कि पति उसके साथ नहीं रहना चाहता और उसे छोड़ना चाहता है, जिसके चलते वह उस पर गलत आरोप लगा रहा है।

पत्नी ने यह भी कहा कि अगर गुटखा खाने से रिश्ते टूटे होते तो अब तक कई लोगों का तलाक हो चुका होता। दोनों की बातें सुनने के बाद परिवार परामर्श केंद्र के लोग भी हैरान हैं।
दरअसल, यह पूरा मामला आगरा जनपद के एक इलाके का है। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी 6 माह पहले हुई थी। पति द्वारा बताया गया की शादी के बाद पत्नी विदा होकर आई तो उसे पता चला कि उसकी पत्नी गुटखा खाती है।
पति द्वारा पत्नी को समझाया गया लेकिन वह नहीं मानी। उसके बाद नाराज पति द्वारा पत्नी को मायके भेज दिया गया। मायके भेजने के बाद वह अपनी पत्नी को लाना नहीं चाहता था लेकिन मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा तो । वह इस शर्त पर अपनी पत्नी को लाया कि उसकी पत्नी गुटखा नहीं खायेगी।
उसके बाद ससुराल आने के बाद पत्नी ससुराल आई तो पुनः वह गुटखा खाने लगी। पति ने यह भी आरोप लगाया कि अब फिर जब पत्नी को समझाया जाता है तो वह झगड़ा कर लेती है। उसके बाद नाराज पति परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा और शिकायत दर्ज कराया। मामले को सुनने के बाद अधिकारी भी हैरान रह गए।
पति का कहना है कि अब पत्नी गुटखा छोड़ नहीं सकती है ऐसे में वह अपनी पत्नी को छोड़ना चाहता है। हालांकि पत्नी का आरोप है कि उसका पति दहेज के लिए उसे अक्सर प्रताडि़त करता है। उसका पति उसको अपने साथ नहीं रखना चाहता है। यही कारण है कि वह ऐसा आरोप लगा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications