UP News: जिस महिला के प्यार में पागल था पति उसी के ससुर से पत्नी को हुआ प्यार, राज खुला तो मचा हंगामा
UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में स्थित परिवार परामर्श केंद्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आगरा जनपद में चार बच्चों के माता-पिता को दूसरे से प्यार हो गया है। पति जिस महिला से प्यार करता है पत्नी उसके ससुर से प्यार करती है।
यह मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा तो काउंसलर द्वारा दोनों को समझाया गया। काफी देर तक समझने के बाद भी दोनों नहीं समझे उसके बाद अगली तारीख पर दोनों को बुलाया गया है। इस मामले को जिसने भी सुना वह हैरान रह गया।

बताया जा रहा है कि 55 वर्षीय पुरुष और 51 वर्षीय महिला की शादी करी 28 साल पहले हुई थी। शादी के बाद दोनों को चार बच्चे हुए। महिला का आरोप है कि एक महिला से उसके पति का अवैध संबंध है। उस महिला से मिलने के लिए पत्नी उसे काफी मना करती है लेकिन वह नहीं मानता है।
वहीं पति द्वारा आरोप लगाया गया कि उसकी पत्नी एक दूसरे व्यक्ति से प्यार करती है। मना करने पर उसकी पत्नी उसकी बात नहीं मानती है जिसको लेकर आए दिन विवाद होता है। चौंकाने वाली बात है कि जिस महिला से पति पर प्यार का आरोप लग रहा है। उसी के ससुर से पत्नी पर भी प्यार का आरोप है।
पत्नी का आरोप है कि मेरे पास फोटो मौजूद है। वहीं पति का कहना है कि मेरे पास भी पत्नी के खिलाफ सबूत हैं। फिलहाल पति-पत्नी का यह मामला चर्चा में बना हुआ है। काउंसलर डॉक्टर अमित गौड़ द्वारा बताया गया कि पति-पत्नी दोनों को समझाकर वापस भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अब अगली तारीख पर दोनों को बुलाया गया है। दोनों की काउंसलिंग की जाएगी। फिलहाल यह मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications