UP News: आगरा में जमीन नहीं बल्कि बेचे जा रहे हैं चार गांव, जानिए क्यों लेना पड़ा ऐसा फैसला?
UP News: यूपी के आगरा जनपद में चार गांवाें के ग्रामीणों द्वारा अपने गांव में गांव को बेचने से संबंधित पोस्टर लगाए गए हैं। ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि उन लोगों को राधा स्वामी सत्संग के लोगों द्वारा पताड़ित किया जा रहा है, ऐसे में लोग अपने गांव छोड़कर कहीं और जाना चाहते हैं।
इस दौरान ग्रामीणों द्वारा शर्त रखी गई है कि कोई भी शख्स उनके गांव को खरीद सकता है। लेकिन वे राधा स्वामी सत्संग से जुड़े लोगों को अपनी जमीन और गांव नहीं बेचेंगे। ग्रामीणों द्वारा पोस्टर लगाए जाने के बाद मामला चर्चा में बना हुआ है।

दरअसल, आगरा जनपद के सिकंदरपुर, लाल गढ़ी, मनोहर पुल और नगला तल्फी आदि गांवों के ग्रामीणों का आरोप है कि राध स्वामी सत्संग सभा के द्वारा उनकी जमीनों को जबरन कब्जा किया जा रहा है।
किसान नेता चौधरी भूरी सिंह द्वारा मीडिया को बताया गया कि इसे लेकर पूर्व में अधिकारियों से शिकायत की गई थी। शिकायत के बाद पुलिस और प्रसाशनिक अधिकारियों द्वारा कार्रवाई करते हुए अवैध कब्जे को हटाया गया।
हालांकि उनका आरोप है कि बाद में फिर सत्संग सभा के लोगों द्वारा किसानों की जमीनों को कब्जा किया गया। उसके बाद पुलिस और प्रसाशनिक अधिकारियों से शिकायत की गई तो उनके द्वारा कोई मदद नहीं मिली।
आरोप है कि राधा स्वामी सत्संग सभा के लोगों द्वारा ग्रामीणों को तरह-तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है। न्याय न मिल पाने की दशा में चारों गावों के ग्रामीणों ने यह निर्णय लिया है कि अपने ग्रामीण अपनी जमीन नहीं बल्कि अपने गांव को ही बेचकर चले जाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications