UP News: जीजा ने साली के साथ किया ऐसा डांस, 6 महीने पत्नी से रहना पड़ा अलग, फिर ऐसे सुलझा मामला
UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आगरा जनपद में साली के साथ शादी में डांस करना पति को महंगा पड़ गया। मामले में गुस्साई पत्नी सरेआम पति संग कुछ ऐसा कर दिया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।
फिलहाल 6 महीने बीत जाने के बाद शनिवार को पति-पत्नी का यह मामला परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा। उसके बाद काउंसलर द्वारा दोनों को काफी देर तक समझाया गया। समझने के बाद पति-पत्नी साथ में रहने के लिए राजी हुए। सहमति बनाने के बाद दोनों एक साथ घर वापस लौट गए।

दरअसल, मथुरा जनपद के मगोर्रा थाना क्षेत्र के एक इलाके की रहने वाली युवती की शादी 15 साल पहले आगरा जनपद के कागारौल थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक के साथ हुई थी। बताया जा रहा है की शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चला रहा।
इसी बीच करीब 6 माह पहले युवती के बहन की शादी तय हुई। शादी में पत्नी के घर वालों ने दामाद को भी बुलाया। पत्नी के साथ दामाद अपने ससुराल पहुंचा और साली की शादी में शामिल हुआ।
बताया जा रहा है की शादी में डीजे पर लड़की की घरवाले और महिलाएं डांस कर रही थी। इसी दौरान महिला की बहन के साथ उसका पति डांस करने लगा। डांस के दौरान उसकी पत्नी द्वारा उसे मना किया गया।
पत्नी द्वारा डांस करने से मना करने के बाद भी युवक नहीं माना और अपने साली के साथ डांस करता रहा। इसी दौरान पत्नी को गुस्सा आया और उसने सबके सामने अपने पति को पीट दिया। पति का आरोप था कि उसकी पत्नी ने चप्पल से पिटाई की थी।
पत्नी द्वारा ससुराल में पिटाई करने और बेइज्जत करने के चलते वह अपनी पत्नी को ससुराल में ही छोड़कर अपने घर वापस लौट आया। इस दौरान दोनों के बीच बातचीत भी बंद रही। इस मामले में पत्नी द्वारा परिवार परामर्श केंद्र में शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगाई गई।
शनिवार को परिवार परामर्श केंद्र द्वारा पति-पत्नी दोनों को बुलाया गया। इस दौरान काउंसलर डॉक्टर सतीश खिरवार द्वारा दोनों को काफी समझाया गया उसके बाद पत्नी ने वादा किया कि वह अपने गुस्से पर काबू रखेगी। इसके अलावा पति ने कहा कि वह अब कभी अपने ससुराल नहीं जाएगा और साली से बात नहीं करेगा। इसके बाद दोनों में समझौता हो गया और दोनों वापस लौट गए।












Click it and Unblock the Notifications