UP News: पति के साथ जा रही थी मायके, बीच रास्ते में मिल गया प्रेमी और ऐसे हो गयी फरार, देखते रह गया पति और फिर
Agra News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसमें शादी के महज 11 दिन बाद ही दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी। बीच रास्ते में हुई इस घटना के बाद पति अवाक रह गया। इसके बाद उसने पुलिस को सारी बात बताई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, युवती की शादी 22 अप्रैल 2024 फतेहाबाद क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक से हुई थी। बुधवार शाम करीब 6 बजे वह पति के साथ बाइक से ससुराल जा रही थी। फतेहाबाद शमसाबाद रोड पर ग्राम कोलारा मोड़ के पास एक बाइक पर सवार दो लोगों ने बाइक रोकने का इशारा किया। जैसे ही पति ने बाइक रोकने के लिए धीमी की, तभी युवती बाइक से कूद पड़ी। इससे वह गिर भी गई।

Lok Sabha Polls 3rd Phase: UP की 10 सीटों पर 104 उम्मीदवार, जानें कौन से बड़े चेहरों की साख दांव पर?
पति बाइक खड़ी करके उसे उठाने लगा। इस दौरान दूसरी बाइक पर आए युवकों ने पति को पीट दिया। वह कुछ समझ पाता इससे पहले ही पत्नी बाइक सवार युवकों की बाइक पर बैठकर चली गई। पीड़ित ने घटना की तहरीर थाना शमसाबाद में दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
थानाध्यक्ष शमसाबाद ने बताया कि पति की तहरीर पर केस दर्ज कर ममाले की छानबीन की जा रही है। बाइक सवार कौन लोग थे इसके लिए सीसीटीवी कैमरे देखें जा रहे हैं। कॉल डिटेल भी निकाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications