UP News: 'बाबा साहब पर अमित शाह के बयान से हूं आहत', आगरा में जलकल विभाग के कर्मचारी ने उठाया बड़ा कदम

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में जलकल के एक कर्मचारी ने अपनी नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। कर्मचारी का कहना है कि बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पर गृह मंत्री द्वारा की गई टिप्पणी से वह आहत है और ऐसे में वह अपनी नौकरी से त्यागपत्र दे रहा है।

कर्मचारी राकेश शर्मा का कहना है कि बाबा साहब देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित हैं। बावजूद इसके देश के गृह मंत्री द्वारा बाबा साहब को लेकर की गई अशोभनीय टिप्पणी उनके मानसिक स्तर को दर्शाता है।

UP News Agra Bhimrao Ambedkar Amit Shah statement

उसने यह भी कहा कि गृह मंत्री द्वारा बाबा साहब पर की गई टिप्पणी ने उसकी अंतरात्मा को झकजोर दिया है। ऐसे में अब वह नौकरी नहीं करना चाहता है। बयान से आहत होकर वह अपनी नौकरी से इस्तीफा दे रहा है।

बिलिंग काउंटर पर तैनात हैं राकेश शर्मा

दरअसल, इस्तीफा देने वाले कर्मचारी राकेश शर्मा आगरा जनपद के शमशाबाद रोड पर स्थित नाथू का नगला इलाके में रहते हैं। राकेश शर्मा आगरा में जलकल विभाग में पिछले 48 वर्षों से नौकरी कर रहे हैं।

मौजूदा समय में राकेश शर्मा आगरा स्थित जलकर विभाग के तीसरे जोन के ताजगंज वार्ड में बिलिंग काउंटर पर तैनात हैं। राकेश शर्मा का कहना है कि जब उन्होंने गृह मंत्री का भाषण सुना तो उनको काफी दुख हुआ। ऐसे में उन्होंने नौकरी छोड़ने का मन बनाया।

राकेश शर्मा द्वारा सेवा से त्यागपत्र के लिए लिखा गया पत्र जलकल विभाग के महाप्रबंधक के नाम से लिखा गया है। हालांकि इसकी प्रतिलिपि राष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्री, नगर विकास मंत्री, आगरा के महापौर, नगर आयुक्त, जिलाधिकारी, पुलिस आयुक्त और अन्य विभागीय अधिकारियों को भी भेजा गया है। जलकल विभाग में तैनात कर्मचारियों द्वारा इस्तीफा दिए जाने का यह मामला अब सुर्खियों में बना हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+