नाबालिग को हुआ प्यार, किशोरी के घर पहुंच करने लगा शादी की जिद, मना करने पर इस घटना को दे दिया अंजाम
Agra News Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के आगरा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक किशोर को रिश्तेदार की एक किशोरी से प्रेम हो गया। उसने उससे शादी की ठान ली और रिश्ते की बात करने उसके घर पहुंच गया। घर वालों के मना करने पर वह फंदे से लटक गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
फाउंड्री नगर क्षेत्र के राधा नगर में किशोर मां और भाई आकाश के साथ रहता है। परिजन ने बताया कि कुछ दिन पहले वह एक रिश्तेदार के यहां गया था। वहां उनकी बेटी से उसकी दोस्ती हो गई। दाेनों आपस में बात कर परिजन के सामने शादी करने की जिद पर अड़ गए। परिजन ने दोनों को समझाया कि उनकी उम्र शादी के अभी नहीं हुई है। इसके बाद भी किशोर बृहस्पतिवार को किशोरी के घर चला गया।

जहां किशोरी के परिजन से उसे समझाने का काफी प्रयास किया। बात ना मानने पर उसकी पिटाई कर दी। इस बात से आहत होकर किशोर अपने घर आ गया। अपने कमरे का दरवाजा बंद कर फंदे से लटक गया। किशोर के भाई आकाश ने उसे जंगले से फंदे पर लटका देखा। शोर मचाने पर अन्य लोग आग गए। दरवाजा तोड़कर किशोर को फंदे से नीचे उतारा। इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ट्रांसयमुना थानाध्यक्ष ने कहा कि किशोर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications