UP News: पति है नामर्द और जेठ-ससुर जबरन करते हैं गंदा काम, अपना दर्द सुनाकर रोने लगी महिला, पुलिस कर रही जांच

UP News: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में एक विवाहिता द्वारा अपने जेठ ससुर और ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की गई है। विवाहिता का आरोप है कि उसका पति नामर्द है और शादी से पहले उसे इस बात की जानकारी नहीं थी।

उसने आरोप लगाया कि पति के नामर्द होने के कारण उसके जेठ और ससुर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाते हैं और विरोध करने पर मारपीट करने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी देते हैं।

up-agra-husband-is-impotent-and-brother-in-law-and-father-in-law-forcibly-do-bad-work

विवाहिता द्वारा शिकायत किए जाने के बाद आगरा जनपद के अछेनरा थाने की पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। मामले को सुनने के बाद आसपास के लोग भी हैरान है और इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं।

दरअसल, यह पूरा मामला आगरा जनपद के अछनेरा थाना क्षेत्र के एक गांव का है। विवाहिता का आरोप है कि फरवरी माह में उसकी शादी ताजगंज थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी में रहने वाले युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद उसका पति उसके पास नहीं आया और उससे दूरी बनाता रहा।

विवाहिता ने आरोप लगाया कि पति से इसके बारे में जब उसने बातचीत किया और शारीरिक संबंध बनाना चाहा तो वह उसके साथ मारपीट किया। आरोप लगाया कि उसके बाद ससुराल वालों द्वारा घर के अन्य सदस्यों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव बनाया जाने लगा।

विवाहिता ने बताया कि एक दिन वह रात में अपने कमरे में अकेले सो रही थी। सोते समय उसका जेठ कमरे में आ गया और उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। उसके बाद यह बात उसने परिवार के अन्य सदस्यों को बताई तो ससुर भी उसके साथ जबरन अवैध संबंध बनाया।

विवाहिता का कहना है कि बाद में ससुराल से विदा होकर जब वह मायके पहुंची तो अपने मायके वालों को इसके बारे में जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद मायके पक्ष के लोग उसे किरावली पुलिस चौकी पर लेकर पहुंचे। किरावली पुलिस चौकी पर पहुंचकर महिला द्वारा ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत की गई। शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+