नौकरी खोजने के लिए निकले तीन युवक, वापसी में घर लौटी दो की लाश

Agra News, आगरा। उत्तर प्रदेश आगरा में तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की जानकारी के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Two youths died in bike accidents in Kanpur

जानकारी के अनुसार, हादसा आगरा के सदर थाना क्षेत्र के देवरी रोड टुंड पूरा में हुआ है। पुलिस की मानें तो सनी (19) पुत्र हरिश्चंद्र, सनी (24) पुत्र बनवारी और अमिताभ पुत्र रामबाबू पड़ोसी थे। तीनों ही जूता के कारीगर थे। होली के बाद से ही काम मंदा चल रहा था। मंगलवार को तीनों एक बाइक पर सवार होकर बिजलीघर स्थित एक जूते के कारखाने में काम मांगने के लिए गए थे। काम मिलने के बाद तीनों बाइक पर सवार होकर वापस घर आ रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो तीन युवकों एक ही बाइक पर सवार थे। बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। आगरा फोर्ट के पास फुटपाथ से इनकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर होने से तीन युवकों बाइक से उछलकर सामने दीवार से जा टकराई। हादसे में सनी पुत्र हरिश्चंद्र और सनी पुत्र बनवारी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अमिताभ नाम का युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+