आगरा में सड़क किनारे सो रहे लोगों को ट्रक ने कुचला, 5 की मौत

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में सड़क किनारे सो रहे लोगों पर एक बेकाबू ट्रक चढ़ गया। इस हादसे में पांच लोगों को दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया। साथ ही मौके से ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। सभी शवों को पुलिस पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

truck crushed 7 people sleeping on the highway in Agra district, five people dead

Recommended Video

    Agra में दर्दनाक हादसा बेकाबू ट्रक ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कुचला, 5 की मौत | वनइंडिया हिंदी

    मिली जानकारी के मुताबिक, हादसा आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में नेशनल हाईवे-2 पर हुआ है। मंगलवार की रात हाईवे किनारे बनी दुकानों के सामने सात लोग सो रहे थे। इसी दौरान एक कंटेनर बेकाबू होकर उनके ऊपर चढ़ गया। इस दर्दनाक हादसे में 5 युवकों की मौत हो गई, जबकि 2 घायल हैं। दोनों को एसएन इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हुई है।

    घायलों में से एक आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 16 और दूसरा शाहगंज का रहने वाला है। पुलिस उनके बारे में पता कर रही है। हादसे के बाद पुलिस ने कंटेनर चालक और क्लीनर को लिया हिरासत में। पुलिस ने बताया कि दो लोग रेलवे लाइन पर कूड़ा बीनने वाले थे। तीन लोग पास की किसी जूता फैक्ट्री में नौकरी किया करते थे और फुटपाथ पर सो रहे थे। पुलिस ने बताया कि ट्रक आगरा से मथुरा की तरफ जा रहा था। चालक को नींद आ गई थी। इसी से ट्रक अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गया। दो घायलों ने ही अपने बारे में पुलिस को थोड़ा बहुत कुछ बताया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+