आगरा में टोल प्लाजा का बैरियर तोड़ते हुए 50 सेकेंड में निकाले 13 ट्रैक्टर, देखें VIDEO

आगरा, 05 सितंबर: उत्तर प्रदेश के आगरा में खनन माफियाओं ने टोल पर दबंगई दिखाते हुए टोल प्लाजा का बैरियर तोड़ते हुए बालू से लदे ट्रैक्टर को निकाल ले गए। इस दौरान टोलकर्मी लाठी-डंडों से ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश करते रहे, लेकिन ट्रैक्टर की रफ्तार नहीं थमी। पूरे मामले का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इसको लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश ने कहा कि ''ये है भाजपा और रेत माफ़िया के डबल इंजन की दबंगई! भाजपा सरकार के बैरियर भी उनकी ही तरह दिखावटी हैं।''

Recommended Video

    UP में खनन माफिया के हौसले बुलंद, Toll Plaza का बैरियर तोड़ निकाले 13 ट्रैक्टर| वनइंडिया हिंदी |*News
    tractors break barricades at toll plaza in agra akhilesh yadav targets yogi govt

    50 सेकेंड में निकाले 13 ट्रैक्टर

    टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है। वीडियो में आप देख सकते हैं महज 50 सेकेंड के अंदर 13 ट्रैक्टर बैरियर तोड़ते हुए निकल गए। टोल पर मौजूद कर्मचारियों ने ट्रैक्टर को रोकने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो सके। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

    सीसीटीवी वीडियो वायरल, अखिलेश बोले- ये है डबल इंजन की दबंगई

    घटना का सीसीटीवी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। जिला प्रशासन और पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। पुलिस सीसीटीवी वीडियो के आधार पर खनन माफियाओं की शिनाख्त करने में जुटी है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने वीडियो शेयर करते हुए ट्वीट किया, ''ये है भाजपा और रेत माफ़िया के डबल इंजन की दबंगई! भाजपा सरकार के बैरियर भी उनकी ही तरह दिखावटी हैं।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+