Agra Latest News: भारत रत्न सचिन तेंदुलकर पत्नी अंजलि संग पहुंचे आगरा, ताजमहल का किया दीदार
Taj Mahal News Agra: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन रमेश तेंदुलकर गुरुवार को अपनी पत्नी अंजलि के साथ आगरा पहुंचे। यहां इन्होंने विश्व प्रसिद्ध ताज का दीदार किया। उन्होंने यहां एक घंटे से अधिक का समय बिताए और पत्नी के साथ सेल्फी भी ली। इस दौरान प्रशंसको की भारी भीड़ देखी गयी
ताजमहल का दीदार करने पहुंचे लोगों ने जब क्रिकेट के भगवान को देखा तो इनके साथ सेल्फी लेने की होड़ में लग गए। इनकी एक झलक पाने के लिए लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला। प्रशंसको की भारी भीड़ देख पुलिस को कमान संभालनी पड़ी। भारी फोर्स के बीच सचिन और उनकी पत्नी ने ताजमहल का दीदार किया। इसके साथ ही यहां का इतिहास भी जाना।

Agra News: दवा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, मची अफरा-तफरी, बुझाने में लगाई गईं फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियां
बृहस्पतिवार दोपहर सचिन तेंदुलकर आगरा के खेरिया हवाई अड्डे पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर ही यात्रियों ने उन्हें देखकर ऑटोग्राफ के लिए कहना शुरू कर दिया। सीआईएसएफ के सुरक्षा घेरे में सचिन बाहर निकले और तीन बजे शिल्पग्राम पहुंचे। सीआईएसएफ और एएसआई के साथ पुलिस अधिकारी सचिन के साथ फोटो खिंचवाने के लिए बेकरार रहे।
सचिन ताज नगरी आगरा आकर बेहद खुश दिखे। उन्होंने प्रशंसको का अभिवादन किया। भारी संख्या में प्रशंसको ने सचिन से ऑटोग्राफ लेने का प्रयास किया।












Click it and Unblock the Notifications