जानवर के चारे की तरह बेटी को मोटरसाकिल के पीछे बांध कर स्कूल ले गया बाप

लखनऊ। मोहब्बत के शहर आगरा में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक ऐसा मामला आया जिसे जानने के बाद आप हैरत में पड़ जाएंगे। यहां एक पिता ने अपनी आठ साल की मासूम बच्ची को स्कूल पहुंचाने के लिए उसे मोटरसाकिल के पीछे रस्सी से बांध दिया। ठीक उसी तरह जैसे जानवर के चारे को मोटरसाइकिल के पीछे बांधकर एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाते हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक 40 साल का एक शख्स मथुरा के एक प्राइवेट स्कूल में बतौर गार्ड नौकरी करता है। वह सीमित आमदनी के बावजूद अपने पांच बच्चों (तीन बेटियां और दो बेटे) को उच्च शिक्षा दिलाना चाहता था।

लड़की का एक्जाम चल रहा था और वो स्कूल जाने से मना कर रही थी। इसपर उस शख्स ने उसे जबरन मोटरसाइकिल से बांध दिया और फिर उसे स्कूल ले कर पहुंच गया।इस पिता ने अपनी बच्ची के साथ ऐसा सलूक उसके भले के इरादे से किया, लेकिन उसके इस व्यवहार को अमानवीय काम के तौर पर देखा गया।

रास्ते में देख रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया और आईपीसी की धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज‍ दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+