राह चलती युवती से छेड़छाड़ करना मनचले को पड़ा महंगा, भीड़ ने यहां जमकर धुना, वीडियो
आगरा। उत्तर प्रदेश में आगरा के एत्माउद्दौला थाना इलाके में एक मनचले को युवती से छेड़छाड़ करना महंगा पड़ गया। युवती की शिकायत पर स्थानीय लोगों ने वहीं युवक को पकड़ा और जमकर थप्पड़-मुक्के मारे। इसके बाद युवती के परिजनों ने भी थाने में उसकी शिकायत कर दी।

जानकारी के मुताबिक, थाना एत्माउद्दौला के गौतम नगर में एक मनचला एक युवती के पीछे पड़ा हुआ था। वह अक्सर उसे छेड़ता था। सोमवार को उसने सरेराह ही युवती से टच होकर ही छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस पर युवती को आसपास खड़े लोगों ने असहज पाया तो उस मनचले को पकड़ लिया। इसके बाद उस पर घूंसे और थप्पड़ बरसे।

कुछ ने चप्पलों से भी पिटाई कर उसके द्वारा की गयी करतूत का सबक सिखाया। इस घटना का वीडियो भी सामने आ गया है। वीडियो में युवक की पिटाई होती दिख रही है।












Click it and Unblock the Notifications