'बेबी को बेस पसंद है' गाने पर पत्‍नी कर रही थी DJ पर डांस, पति ने कर दी हत्‍या

आशा की शादी सुभाष से हुई थी। सुभाष यूपी पुलिस में कांस्‍टेबल है। बुधवार की रात आगरा के मलपुरा इलाके में एक समारोह में आशा डीजे पर डांस कर रही थी।

आगरा। मोहब्‍बत के शहर आगरा में एक पुलिसवाले ने अपनी पत्‍नी की बेरहमी से हत्‍या कर दी। पत्नी का कसूर सिर्फ इतना था कि डीजी फ्लोर पर लाउड म्‍यूजिक पर कमर हिला रही थी। डीजे पर पत्‍नी का डांस करना कांस्‍टेबल को इस कदर नागंवार गुजरा कि उसने उसे गोली मार दी। घटना के बाद से हत्‍यारा पति फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित जगहों पर छापेमारी कर रही है।

Police book cop for killing wife for dancing on DJ song

जानकारी के मुताबिक मरने वाली महिला का नाम आशा है। आशा की शादी सुभाष से हुई थी। सुभाष यूपी पुलिस में कांस्‍टेबल है। बुधवार की रात आगरा के मलपुरा इलाके में एक समारोह में आशा डीजे पर डांस कर रही थी। जिस वक्‍त आशा डांस करने डीजे पर गई उस वक्‍त 'बेबी को बेस पसंद है' गना चल रहा था और कुछ पुरुष डीजे पर डांस कर रहे थे। इस बात से नाराज सुभाष ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से आशा को गोली मार दी।

सूत्रों के मुताबिक, आशा की मौत के बाद सुभाष और उसके परिवार वालों ने चुपचाप लाश को ठिकाने लगा दिया। यहां तक कि पति ने पत्नी के मृत शरीर से गोली भी निकाल ली। जब पुलिस को मामले की जानकारी मिली तो आरोपी के परिवार ने दावा किया कि आशा की मौत हार्ट अटैक से हुई।

अंग्रेजी अखबार टाइम्‍स ऑफ इंडिया में प्रकाशित खबर की मानें तो पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी पति फिलहाल फरार है। पुलिस के मुताबिक, सबूत जुटाने के लिए फरेंसिंक टीम वारदात के मौके पर जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+