ताजमहल का दीदार करने गई विदेशी पर्यटक को बंदर ने काटा, अखिलेश ने पूछा- बंदर पकड़ने के फंड की बंदरबाट हो गई?

आगरा, 19 सितंबर। दुनियाभर से बड़ी संख्या में लोग उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताजमहल को देखने के लिए आते हैं। लोग तकाजमहल की खूबसूरती को निहारने के लिए यहां पहुंचते हैं। लेकिन यहां पर रहने वाले बंदरों ने यहां आने वाले पर्यटकों की समस्या को बढ़ा दिया है। ताजा मामला जो सामने आया है उसमे देखा जा सकता है कि ताजमहल देखने आई एक विदेशी पर्यटक को बंदर ने काट लिया।

akhilesh

सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी शेयर किया जा रहा है, जिसमे देखा जा सकता है कि महिला के पैर में बंदर ने काट लिया है। जिसके बाद उसे फर्स्ट एड दिया जा रहा है। महिला के पैर में पट्टी बांधी जा रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है और पूछा है क्या यहां बंदरों को भगाने का जो बजट है उसे भी कोई ले उड़ा क्या।

वीडियो को शेयर करते हुए अखिलेश यादव ने लिखा, ताजमहल में विदेशी पर्यटक को बंमेरे पिता भ्रष्टाचारी हैं उन्हें सस्पेंड करो, कांग्रेस महामंत्री का भिंड जिला अस्पताल में हंगामादर द्वारा काटे जाने का समाचार बेहद गंभीर है। देश-प्रदेश में आर्थिक बदहाली के बीच अगर विदेशी पर्यटक डर गये तो पर्यटन उद्योग व उप्र की आय का साधन भी प्रभावित होगा। डीएम के चश्मे की तरह क्या बंदर पकड़ने का फंड भी बंदर ले उड़े या उसकी बंदरबाँट हो गयी?

रिपोर्ट के अनुसार महिला जब ताजमहल की तस्वीर क्लिक करने की कोशिश कर रही थी, इसी दौरान महिला पर बंदर ने हमला कर दिया और उसके पैर पर काट लिया। जिस तरह से यहां बंदरों के काटने का मामला सामने आया है उसके बाद एएसआई सुप्रिटेंडेंट ने यहां काम करने वाले कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वह अपने हाथ में डंडा रखें, ताकि हिंसक बंदरों को डराकर वहां से भगाया जा सके और यहां आने वाले लोगों को किसी भी तरह की असुविधा ना हो।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+