यूपी में बेखौफ अपराधी, हत्या के बाद सर काटकर ले गये
आगरा। उत्तर प्रदेश में अपराधियों के हौसले इतने बढ़ गये हैं कि पुलिस और कानून का खौफ उनके लिए खत्म हो गया है। आगरा के खंदौली जिले में उस्मानपुर गांव में बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को दो दिन पहले धमकी दी और डंके की चोट पर उसकी हत्या कर युवक का सर काट कर ले गये। इस घटना के बाद प्रदेश में व्याप्त जंगलराज का आप अंदाजा लगा सकते हैं।

दरअसल उस्मानपुर गांव में 28 वर्षीय बंटू एक ट्रक चालक है। बबलू का अपने परिवार की एक महिला से छेड़छाड़ के चलते उसका दो युवकों से छह महीने पहले विवाद हुआ था। बबलू की अपने भाईयों से मारपीट भी हुई थी। हालांकि मामला कुछ समय के बाद शांत हो गया था लेकिन ट्रक को लेकर हुए विवाद के बाद बबलू को अपनी जान गंवानी पड़ी।
बबलू के भाई सतीश का कहना है कि दो दिन पहले ट्रक के विवाद को लेकर विनोद और उसका भाई धर्मा ने बबलू को जान से मारने की धमकी देकर गये थे। वहीं सतीश का कहना है कि छह महीने पहले भी इन दोनो का बबलू से विवाद हुआ था। शतीश ने बताया कि शनिवार की रात बबलू को जब रात दस बजे ट्रक लेकर जाना था तो उसके मोबाइल पर एक फोन आया और वह घर से बाहर चला गया। रात भर बबलू वापस घर नहीं आया और सुबह उसका शव खेत मिला।
शव की जेब में पर्स से मिली फोटो से पुलिस ने बबलू की शिनाख्त की। वहीं पुलिस मामले में तीन अभियुक्तों की तलाश कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications