आशिक का इन्तेक़ाम : प्रेमिका के भतीजे को किया किडनैप, महज 12 घंटे में पुलिस ने Mathura से धर दबोचा

प्रेमिका द्वारा की गई बेवफाई का बदला लेने के लिए इस सिरफिरे आशिक़ ने एक मासूम का अपहरण कर डाला। जिस बच्चे का अपहरण हुआ वह इस आशिक की प्रेमिका का भतीजा था।

Lovers Revenge Girlfriend nephew kidnapped 12 hours police recued 5 year old Mathura agra news

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक अजीबोगरीब और चौका देने वाला मामला सामने आया है। प्यार में धोखा खाए हुए एक आशिक ने अपनी पूर्व प्रेमिका से ऐसा इन्तेक़ाम लिया है कि तमाम आगरा वासी समेत आगरा पुलिस के भी होश उड़ गए हैं। दरअसल, प्रेमिका द्वारा की गई बेवफाई का बदला लेने के लिए इस सिरफिरे आशिक़ ने एक मासूम का अपहरण कर डाला। जिस बच्चे का अपहरण हुआ वह इस आशिक की प्रेमिका का भतीजा था। बहरहाल, सूचना मिलते ही पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई से महज 12 घंटे में ही बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया और आरोपी को जेल भेज दिया है।

Lovers Revenge Girlfriend nephew kidnapped 12 hours police recued 5 year old Mathura agra news

टॉफ़ी दिलाने के बहाने कर लिया किडनैप
बता दें कि यह पूरा मामला आगरा से जुड़ा हुआ है। जानकारी अनुसार टेढ़ी बगिया के रहने वाले मुरारी का 5 साल का बेटा पुनीत गुरुवार शाम को घर के बाहर खेल रहा था। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने बच्चे की तलाश की पर वह कहीं नहीं मिला। थोड़ी देर बाद उन्हें पता चला कि कछपुरा का रहने वाला युवक भूपेंद्र उनके घर आया था। वह बच्चे को टाफी दिलाने के लिए अपने साथ ले गया था।
बच्चे को ले गए काफी देर हो गई थी इसलिए किडनैपिंग की आशंका पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जल्द ही कार्रवाई शुरू कर दी और बच्चे को सकुशल मथुरा से बरामद कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह एक युवती से प्रेम करता था। लेकिन वह किसी अन्य युवक से प्रेम करने लगी थी और इसी वजह से बीते दिनों उसका ब्रेकअप भी हो गया था। इसी बात से नाराज होकर उसने यह कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया है और आरोपी को जेल भेज दिया है।

Lovers Revenge Girlfriend nephew kidnapped 12 hours police recued 5 year old Mathura agra news

बच्चे की जान को था खतरा
वही पुलिस आगरा के डीएसपी विकास कुमार का कहना है कि सूचना मिली कि घर के बाहर खेलते हुए किसी बच्चे का अपहरण हो गया है। पुलिस ने रातों रात कार्रवाई करते हुए मथुरा से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि प्रेमिका द्वारा धोका दिए जाने से वह काफी आक्रोशित था। इसलिए उसने ऐसा कदम उठाया है। किडनेपिंग के पीछे वजह पैसा नहीं था। आरोपी की तरफ से कोई फिरौती भी नहीं मांगी गई। हालाँकि फिरौती अगर मांगी भी जाती तो कुछ कह नहीं सकते क्योंकि उससे पहले ही भूपेंदर को धर दबोचा गया। बच्चे की जान को भी निश्चित ही खतरा था क्योंकि बच्चा आरोपी को पहचानता था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+