UP: बस में बैठी पत्नी ने पति से मांगा पानी, बगल की सीट पर बैठे युवक ने थमा दी बोतल, पति ने जमकर पीटा

UP Agra News: यूपी के आगरा में बस में सफर कर रही एक महिला ने अपने पति से पानी की बोतल मांगी, इसी दौरान बगल वाली सीट पर बैठे युवक ने उसे पानी की बोतल दे दी। जिस पर महिला के पति ने युवक की पिटाई कर दी।

UP Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद पर एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। आगरा जनपद में बस में बैठ कर अपने पति के साथ यात्रा कर रही एक महिला अपने पति से पानी मांगी। उसी समय पड़ोस की सीट पर बैठे युवक ने उसे पानी की बोतल थमा दी।

दूसरे युवक द्वारा पत्नी को पानी का बोतल थमाया जाता देख बस में बैठे महिला का पति आग बबूला हो गया। उसके बाद बस आगे बढ़ने पर वह युवक महिला को बार-बार देख रहा था। ऐसे में पति ने अपने साथियों को बुला लिया और युवक की जमकर पिटाई कर दी।

just-the-young-man-handed-over-the-bottle-to-the-wife-the-husband-beat-her-fiercely-in-agra-up

पिटाई करने के बाद महिला के पति ने पुलिस को फोन करके सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंची तो आरोपी युवक को पकड़ कर थाने लाई। महिला के पति द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सोमवार को शाहगंज क्षेत्र के रहने वाले एक पति पत्नी मनिया गए थे और वहां से वापस लौट रहे थे। बस से वापस लौटते समय महिला को रास्ते में प्यास लगी तो उसने अपने पति से पानी की बोतल खरीदने की बात कही।

बताया जा रहा है कि महिला द्वारा पानी की बोतल खरीदने के लिए कहने के दौरान महिला के बगल की सीट पर एक मनचले युवक बैठा था। मनचले युवक ने महिला को तत्काल पानी की बोतल थमाने लगा। ऐसे में वहां पर मौजूद महिला के पति को गुस्सा आ गया। महिला के पति और उस युवक के बीच इस दौरान कहासुनी भी हुई।

आसपास बैठे यात्रियों ने किसी तरह मामले को शांत कराया लेकिन सफर के दौरान वह युवक महिला को बार-बार घूर रहा था। ऐसे में महिला को पति को यह सब देख कर गुस्सा आ गया और महिला के पति ने फोन करके अपने दोस्तों को प्रतापपुरा में बुला लिया।

प्रतापपुरा में बस पहुंचने के बाद महिला के पति ने युवक को बस से नीचे उतारा और दोस्तों संग मिलकर जमकर पिटाई कर दी। पिटाई करने के बाद ही लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।

इस मामले में थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार शर्मा द्वारा मीडिया को बताया गया कि आरोपी युवक मनिया का निवासी है। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह सर्राफ की दुकान चलाता है और अपनी मोबाइल को ठीक कराने के लिए आगरा गया था। वापस लौटते समय महिला के पति से उसका विवाद हो गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+