UP News: मौत के बाद परिवार ने बीमा कंपनी से लिया 56 लाख का क्लेम, अब 18 साल बाद मिला जिंदा, गिरफ्तार
UP Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में 18 साल पहले जिस बिजनेसमैन की गाड़ी में जलकर मौत हुई थी। अब पुलिस ने उसे जिंदा पकड़ा है। उसकी मौत के बाद परिजनों ने बीमा कंपनी से 56 लाख रुपए का क्लेम भी ले लिया था।
पुलिस द्वारा बिजनेसमैन और उसके परिजनों को गिरफ्तार करने के बाद उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन पर आरोप है कि उन लोगों ने साजिश के तहत एक निर्दोष व्यक्ति को कार में जिंदा जला दिया।

ट्रैवल कारोबार में लगा था घाटा
रिपोर्ट की माने तो नोएडा के दनकौर भट्टा पारसौल में विजयपाल सिंह नामक एक शख्स ट्रैवल्स का काम करता था। ट्रैवल्स के काम में उसे काफी नुकसान हुआ। उसके बाद उसने भरपाई की योजना बनाई।
इसके लिए विजयपाल सिंह ने अपने दोस्त रामवीर और अभय सिंह के साथ मिलकर घाटे से उबरने के लिए बात किया। इस दौरान उसके दोस्तों ने कहा कि तुम अपने बेटे का बीमा कराए हो अगर उसकी मौत हो जाती है तो क्लेम मिल सकता है।
विजयपाल अपने बेटे को खोना नहीं चाहता था ऐसे में उसने बेटे की जगह दूसरे को मारने का प्लान किया। योजना के तहत तीनों ने मिलकर आगरा जनपद में एक मानसिक विक्षिप्त युवक को पकड़ लिया।
उसे युवक को पकड़ने के बाद तीनों लोगों ने पहले उसकी हत्या कर दी उसके बाद अपने बेटे का कपड़ा उसे पहना दिया तथा बेटे अनिल की आईडी भी उसके पॉकेट में रख दी। उसके बाद उसे लेकर तीनों आगरा किला के पास पहुंचे।
आगरा किला के पास मरे हुए शख्स को ड्राइविंग सीट पर बैठा कर में आग लगा दिया। बाद में लोगों की सूचना पर विजयपाल सिंह वहां पहुंचा तो उसने मृतक की पहचान अपने बेटे अनिल के रूप में की।
पहचान करने के बाद पुलिस द्वारा मामले में आवश्यक कार्रवाई की गई और विजयपाल ने मरे हुए शख्स का अंतिम संस्कार भी कर दिया। अंतिम संस्कार करने के बाद विजयपाल बीमा कंपनियों से संपर्क किया और अपने बेटे की मौत दिखाकर 56 लाख का क्लेम ले लिया।
अहमदाबाद में चला गया था अनिल
बताया जा रहा है कि इस घटना के पहले ही अनिल को उन लोगों ने अहमदाबाद दे दिया था। अहमदाबाद पहुंचने के बाद अनिल वहां अपना नाम राजकुमार रख लिया था और वहां पर फर्जी पहचान पत्र और ड्राइविंग लाइसेंस भी बनवा लिया था।
इधर घटना के बाद विजयपाल भी अपना गांव छोड़कर गाजियाबाद चला गया और वहां पर लोहिया नगर में कमरा लेकर रहने लगा। अहमदाबाद में उसका बेटा राजकुमार बनाकर टैक्सी चलाता था और कभी-कभी वह अपने पिता से मिलने के लिए गाजियाबाद भी आता था।
इसी बीच उसकी हरकतों के चलते अहमदाबाद पुलिस को उसके ऊपर शक हुआ। शक होने के बाद अहमदाबाद की पुलिस द्वारा आगरा पुलिस से संपर्क कर इस मामले की जानकारी दी गई।
जानकारी के बाद आगरा पुलिस ने गुरुवार को रामवीर को गौतम बुद्ध नगर से गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा इस मामले में शामिल अन्य लोगों की भी तलाश पुलिस टीम द्वारा की जा रही है।
-
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
CM योगी आदित्यनाथ ने विकास के महत्व पर प्रकाश डाला -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है












Click it and Unblock the Notifications