UP: 'आशिक संग भागी होगी तेरी पत्नी, दूसरी खोज लो', लापता महिला के पति ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
UP Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जनपद में एक व्यक्ति द्वारा पुलिस के ऊपर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। व्यक्ति का आरोप है कि उसकी पत्नी 12 अगस्त से गायब है और वह पुलिस को तहरीर दिया लेकिन पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं की है। इसके अलावा उसका कहना है कि पत्नी को खोजने में भी पुलिस उसकी मदद नहीं कर रही है।
उसने कहा कि मुकदमा दर्ज करने की वजह पुलिसकर्मियों द्वारा उसका मजाक उड़ाया गया। मीडिया रिपोर्ट की माने तो पीड़ित व्यक्ति द्वारा आरोप लगाया गया है कि इस दौरान पुलिसकर्मियों ने कहा कि वह अपने आशिक के साथ भाग गई होगी तू भी अपने लिए कोई दूसरी खोज लो।

व्हाई मामले की जानकारी होने के बाद डीसीपी पूर्वी सोमेंद्र मीणा द्वारा मीडिया से बताया गया कि इस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पति द्वारा पुलिस पर लगाए गए आरोप के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।
दरअसल, यह पूरा मामला आगरा जनपद के शमशाबाद थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव का है। गांव के रहने वाले मोनू का आरोप है कि उसकी पत्नी 12 अगस्त को गढ़ी गुबरारी जाने की बात कह कर घर से निकली थी। घर जाने के बाद रात तक वह वापस नहीं लौटी।
पति का कहना है कि उसके बाद उसने अपने पत्नी के मोबाइल पर फोन किया तो मोबाइल नंबर भी बंद रहा। उसके बाद वह काफी परेशान हुआ जब पत्नी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो वह शमशाबाद थाने पहुंचा और पुलिसकर्मी उसे लिखित शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस कर्मियों द्वारा उसका मजाक उड़ाया गया।
पीड़ित मोनू का कहना है कि बीते 20 दिनों से वह थाने का चक्कर लगा रहा है लेकिन पुलिस द्वारा अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है और उसकी पत्नी कहां है इसके बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। इस बारे में शमशाबाद थाना अध्यक्ष अनिल शर्मा द्वारा मीडिया को बताया गया कि व्यक्ति की पत्नी घर से नाराज होकर कहीं चली गई है।उन्होंने मोनू द्वारा लगाए गए आरोप को झूठा बताया।












Click it and Unblock the Notifications