प्रेग्नेंट बीवी को पति ने पीटा और तीन तलाक की धमकी देकर भेजा मायके, न्याय के लिए पहुंची थाने

आगरा। आगरा में एक तलाक का चौंका देने वाला मामला सामने आया है। दहेज की लालच में शादी के पांच साल बाद गर्भवती पत्नी को पति ने पीट-पीटकर घर से निकाल दिया है। मांग पूरी न होने पर अत्याचारी पति अपनी बीवी से तीन बार तलाक बोलकर पीछा छुड़ाने की धमकी दे रहा है। परेशान होकर पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पर न्याय के लिए गुहार लगाई है। एसएसपी कार्यालय से मामले को संबंधित थाना पुलिस को जांच के लिए भेजा गया है।

husband beats his wife and gave threat of triple talaq

एसएसपी कार्यालय पर शाहगंज निवासी गुलशन अपने पांच साल के बच्चे के साथ पहुंची थी। गुलशन के अनुसार इस समय वो पांच माह की गर्भवती है और उसकी शादी टेंपो चालक नईम से हुई थी। शादी के बाद ससुराल वाले और पति के पास खुद का टेंपो, तीन दुकान व निजी मकान होने के बाद कम दहेज मिलने की शिकायत करते थे। पति समेत सभी ससुराल वाले मारते-पीटते थे और एक लाख रुपये और मोटरसाइकिल की मांग करते थे।

husband beats his wife and gave threat of triple talaq

परिवार न बिखर जाए यह सोचकर वो सब सह रही थी, पर अब जब वो गर्भवती है तो पति ने उसे मारपीट कर मायके भेज दिया। आरोप है कि पति मायके में भी आकर मारपीट कर चुका है। पति द्वारा मांग पूरी न होने पर तीन-तलाक बोलकर छुटकारा पा लेने की धमकी दी जा रही है। पीड़िता गुलशन ने एसएसपी कार्यालय पर न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी कार्यालय से मामले को थाना शाहगंज पुलिस के पास भेजा गया है और जांच के आदेश दिए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+