आगरा के होटल में गर्लफ्रेंड अलीशा के साथ आज सात फेरे लेंगे लव रंजन, रणबीर-श्रद्धा कपूर सहित पहुंचे ये सेलेब्स

आगरा, 20 फरवरी: फिल्म निर्माता और निर्देशक लव रंजन आज अपनी गर्लफ्रेंड अलीशा वैद के साथ ताजनगरी आगरा में शादी करेंगे। दोनों होटल अमर विलास में सात फेरे लेंगे। फिल्म निर्माता लव रंजन की शादी में शिरकत करने के लिए बॉलीवुड के बड़े सितारे पहुंच गए हैं। पांच सितारा होटल अमर विलास में विवाह की रस्में जारी हैं। लव रंजन की शादी की शिरकत करने बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा, संगीतकार प्रीतम, फिल्म निर्माता और निर्देशक दिनेश विजान समेत तमाम लोग आगरा में हैं।

film director producer luv ranjan tie knot with girlfriend alisha vaid in agra today

रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने किया ताज का दीदार

रविवार को ताजमहल का दीदार करने के लिए बॉलीवुड की प्रसिद्ध अभिनेत्री रकुलप्रीत सिंह और जैकी भगनानी पहुंचे। दोनों हाथों में हाथ डालकर स्मारक परिसर में घूमते हुए नजर आए।

लव रंजन की कॉलेज फ्रेंड हैं अलीशा वैद

लव रंजन ने 'आकाशवाणी', 'प्यार का पंचनामा', 'सोनू के टीटू की स्वीटी' का निर्देशन, 'मलंग', 'लव' और 'दे दे प्यार' का बनाई है। लव रंजन अपनी गर्लफ्रेंड अलीशा वैद से आगरा में डेस्टिनेशन वेडिंग कर रहे हैं। अलीशा कॉलेज टाइम से ही लव के साथ हैं। दोनों की शादी की रस्में शनिवार को ताजमहल के पास स्थित होटल अमर विलास में शुरू हुई थीं। रविवार को दोनों सात फेरे लेकर सात जन्मों के बंधन में बंध जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+