यूपी ने अब तीसरी लहर से निपटने की भी तैयारी कर ली है: सीएम योगी

आगरा, 08 अगस्त: मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ ने रविवार को कहा कि यूपी ने अब तीसरी लहर से निपटने की भी तैयारी कर ली है। दावा किया कि अब किसी भी व्यक्ति को चिकित्सा के अभाव में भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा कि 24 से 25 करोड़ की आबादी वाले प्रदेश में आज कोरोना पॉजीटिविटी दर न्यूनतम है। बता दें, मुख्यमंत्री योगी रविवार को आगरा में चिकित्सक सम्मेलन में कोरोना वारियर्स को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह भी मौजूद रहे।

cm yogi said UP has now made preparations to deal with the third wave of corona

कोविड जैसे किसी भी महामारी से निपटने के लिए तैयार हैं: सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अनुकंपा से आज उत्तर प्रदेश 4 लाख टेस्ट प्रतिदिन करने की क्षमता विकसित कर चुका है। आज हमारे पास दो लाख बेड हैं, जो कोविड या उसके जैसी किसी भी महामारी से निपटने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि 2014 के बाद से ही देश में परिवर्तन चल रहा है। गरीबों के कल्याण के लिए योजनाएं चल रही हैं। चाहे वो जनधन योजना में बैंक खाते खोलने की बात हो, या फिर आयुष्मान कार्ड की बात हो, ये काम कोरोना आने के पहले से हो रहा है।

'कोरोना कालखंड में कोई गरीब परेशान नहीं हुआ'

सीएम योगी ने कहा कि कोरोना काल में जब दुनिया परेशान थी, उस कालखंड में कोई गरीब परेशान नहीं हुआ, कोई गरीब भूख से नहीं मरा। ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मजबूत इच्छा शक्ति की वजह से हुआ। सीएम ने कहा कि कोरोना काल में स्वयं की परवाह किए बिना सभी चिकिस्तक व कोरोना वॉरियर दूसरे को बचाने निकल पड़ा और देखते ही देखते कोरोना महामारी अब नियंत्रण में आती दिखाई दे रही है। इस अवसर मैं सभी का हृदय से अभिनंदन कर स्वागत करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+