Agra: पत्नी करती थी बेइज़्ज़ती, रिटायर्ड CRPF जवान ने लाइसेंसी राइफल से मारी 7 गोलियां, मौके पर मौत
महेंद्र सिंह ने पत्नी नीतू पर बाथरूम के अंदर बंदूक से ताबड़तोड़ फायर किए। उसे 7 गोली मार दीं। गोलियों की आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग आ गए। बाद में वह दरवाजा खोलकर बाइक लेकर भाग निकला।

आगरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमे एक पति ने अपनी पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पत्नी जब बाथरूम में कपडे धो रही थी तब आरोपी ने अपनी लाइसेंसी राइफल से कनपटी पर सटाकर एक के बाद एक 7 गोलियां मारी हैं। जिससे पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी पति सीआरपीएफ का रिटायर्ड जवान है।

एक के बाद एक मारी सात गोलियां
बता दें कि आगरा से सामने आई यह सनसनीखेज घटना थाना सदर अंतर्गत उखर्रा क्षेत्र की है। यहां सीआरपीएफ से रिटायर्ड महेंद्र सिंह रहते हैं। सीआरपीएफ से बीआरएस लिया था। इसके बाद वह एक बैंक में गार्ड की नौकरी कर रहे थे। दो बेटे हैं। एक शादीशुदा है, जबकि दूसरा छोटा है। मंगलवार दोपहर को इन्होने अपनी लाइसेंसी राइफल से अपनी ही पत्नी को एक के बाद एक सात गोलियां मारीं। इसके बाद पत्नी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

पत्नी करती थी बेइज़्ज़त, उतार दिया मौत के घाट
बताया जा रहा है कि गोली की आवाज सुनकर जब उनकी बहू भागकर वहां पहुंची तब आरोपी ने उसे भी निशाना बनाने की कोशिश की लेकिन वो वहां से बच निकली। पुलिस के अनुसार हत्या का स्पष्ट कारण अभी तक सामने नहीं आया है, लेकिन शुरुवाती जांच में यह बात सामने आई है कि पत्नी द्वारा पति को बात-बात पर बेइज्जत किया जाता था। जिसके बाद पति ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी अनुसार सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। आरोपी को पकड़ लिया गया है और पूछताछ जारी है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications