'उड़ गई मेरी नींद रा' गाने पर महिला ने हाईवे पर लगाए ठुमके, रील बनाने के चक्कर में जा चुकी है जेल

Agra Viral Dance Video: रील्स बनाने का नशा आजकल युवाओं के सर पर इस कदर हावी हो चला है कि वह अपनी जान तक की परवाह नहीं करते। कोई रास्ते में चलती गाड़ियों पर रील्स बना रहा तो कोई रेलवे ट्रैक पर। रील्स बनाने के चक्कर में कई बार लोगों की जान तक जा चुकी है। तो वहीं, कई बार रील्स बनाने के चक्कर में युवाओं को जेल तक की हवा भी खानी पड़ती है।

चलती गाड़ी के बीच नेशनल हाईवे पर रील्स बनाने का ताजा मामला उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से सामने आया है। यहां रेलवे ट्रैक पर पिछले दिनों रील बनाने के चक्कर में जेल की हवा खा चुकी महिला की नई रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस बार महिला ने रेलवे ट्रैक पर नहीं बल्कि नेशनल हाईवे पर रील बनाई है। बता दें कि आगरा में महिलाओं द्वारा रील्स बनाने के कई वीडियो सामने आए है।

Agra Viral Dance Video

हाल ही में एक महिला का रिवॉल्वर के साथ फिल्मी गाने पर वीडियो रील वायरल हुई है। जिसे लोगों द्वारा जमकर शेयर किया जा रहा है। वायरल वीडियो में महिला ब्लैक साड़ी पहने हुए और हाथ में रिवॉल्वर लहरा रही है। बैकग्राउंड में 'हम पिस्टल हाथ में रखते हैं, न किसी के बाप से डरते हैं' गाना भी चल रहा है। यह वीडियो 10 सेकंड का है।

तो वहीं, दूसरी तरफ नेशनल हाईवे पर मीना सिंह नाम की एक महिला का वीडियो सामना है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वायल वीडियो में महिला नेशनल हाईवे पर जमकर ठुमके लागती नजर आ रही है। साथ में वह अपने दोस्त से वीडियो भी बनवा रही है। हाईवे पर महिला के डांस वीडियो के बैकग्राउंड में 'उड़ गई मेरी नींद रा मैं की करा मैं की करा' गाना भी चल रहा है। यह वारयल वीडियो 36 सेकंड का है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मीना सिंह की एक नहीं बल्कि चार रील्स सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। वायरल हुई ये रील आगरा के एत्माद्दौला थाने क्षेत्र के फ्लाई ओवर की बताई गई हैं। रील्स वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है और जांच की बात कर रही है। रील में दिख रहा है कि महिला हाईवे पर डांस कर रही है। लोग उसे नाचते देख रहे हैं। कई बाइक सवार उसे मुड़ मुड़कर देख रहे हैं। ऐसे में हाईवे पर हादसा भी हो सकता था।

हाईवे डांस करने वाली महिला पहले भी जा चुकी है जेल
सोशल मीडिया पर वायरल हुए ये वीडियोज रात में शूट किए गए हैं। दैनिक भास्कर की खबर के मुताबिक, 21 जुलाई को आगरा फोर्ट रेलवे स्टेशन पर 21 जुलाई को मां-बेटी का रेलवे ट्रैक पर रील बनाने का वीडियो सामने आया था। वीडियो के बैकग्राउंड में 'अब तेरे बिन जी लेंगे हम...जहर जुदाई का सह लेंगे' गाने भी चल रहा था। जिसपर महिला रेलवे ट्रैक पर नाच रही थी।

रेलवे ट्रेक पर डांस करते हुए महिला का वीडियो सामने आने के बाद तुरंत RPF ने मामले का संज्ञान का लिया। मां-बेटी पर FIR दर्ज कर गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, बाद में मीना सिंह और उनकी बेटी को जमानत मिल गई थी। आरपीएफ ने उन्हें रेलवे ट्रैक पर रील न बनाने की हिदायत दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+