सांपों से भरे सूखे कुएं में 30 घंटे तक फंसी रही किशोरी, पुलिस ने रेस्क्यू कर ऐसे निकाला बाहर

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है, जिस सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। दरअसल, यहां 16 वर्षीय एक किशोरी 24 अक्टूबर को सांपों से भरे एक कुएं में गिर गई और 30 घंटे तक वहीं फंसी रही। इस दौरान कुएं में सांप और कई जहरीले कीड़े उसे कई बार दिखाई दिए पर उन्होंने उसे कोई भी नुकसान नहीं पहुंचाया। हालांकि, 30 घंटे बाद उसे पुलिस की मदद से रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया। किशोरी को इस दौरान एक खरोंच भी नहीं आई। बता दें कि, इस कुएं की गहराई तकरीबन 80 से 90 फीट है।

क्या है पूरा मामला

क्या है पूरा मामला

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह पूरा मामला आगरा जिले के शमशाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम राधे धाम ऊंचा का है। गांव निवासी लखपत सिंह की 16 वर्षीय पुत्री पूनम शनिवार शाम को 6 बजे कुछ सामान लाने के लिए दुकान पर गई थी। देर रात तक उसके वापस नहीं आने पर परिवारवालों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद परिवारवालों ने किशोरी के लापता होने की जानकारी थाना पुलिस को दी।

कुएं से आई किशोरी की आवाज

कुएं से आई किशोरी की आवाज

थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने पुलिस की तीन टीमों को किशोरी की तलाश में लगा दिया। साथ ही परिजन और ग्रामीण भी लड़की की तलाश में जुटे हुए थे। रविवार (25 अक्टूबर) रात तकरीबन 12 बजे पुलिस टीम को गांव के बाहर बने कुएं में टॉर्च की रोशनी में हाथ दिखाई दिया। इसकी सूचना मिलते ही परिजन पहुंचे और किशोरी को आवाज लगाई। इस पर कुएं से किशोरी की हल्की आवाज आई।

30 घंटे बाद सुरक्षित निकाला बाहर

30 घंटे बाद सुरक्षित निकाला बाहर

जिसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से रस्सी बांधकर चारपाई कुएं में डाली और किशोरी को बाहर निकाला। ग्रामीणों का कहना था कि 30 घंटे तक किशोरी कुएं में सुरक्षित रही। कुएं में गिरने से उसे चोट भी नहीं आई। तो वहीं, थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने बताया कि किशोरी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बाहर आने के बाद पूनम को डॉक्टर के पास ले जाया गया, जहां चेकअप के बाद वह बिल्कुल ठीक बताई गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+