Agra News: यमुना में नहाने गईं छह लड़कियां डूबीं, चार की मौत, दो की हालत गंभीर, गांव में पसरा मातम
Agra News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। सिकंदरा थाना क्षेत्र के नगला नाथू गांव में यमुना नदी में नहाने गईं छह लड़कियां अचानक गहरे पानी में चली गईं। इस हादसे में चार लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने फोन करके पुलिस को इसकी जानकारी दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची उसके बाद गंभीर हालत में दो लड़कियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया है और परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है।

हादसे की खबर मिलते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। घटनास्थल तक पहुंचने का रास्ता बेहद खराब होने की वजह से एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंच सकी। ग्रामीणों ने निजी वाहनों से बच्चियों को अस्पताल पहुंचाया।
नहाते समय चली गईं गहरे पानी में
बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे नगला नाथू गांव की छह लड़कियां यमुना नदी में नहाने गई थीं। इनमें 18 वर्षीय मुस्कान, उसकी छोटी बहन संध्या, चचेरी बहन नैना, दिव्या, मौसी की बहन सोनम और सुहानी शामिल थीं।
नहाते समय संध्या अचानक गहरे पानी में फिसल गई। उसे डूबता देख मुस्कान और दिव्या उसे बचाने के लिए आगे बढ़ीं, लेकिन वे भी पानी की गहराई में फंस गईं। एक-एक कर सब डूबने लगीं। यह देख उनके साथ गए एक युवक ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
शोर सुनने के बाद आसपास की ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे। उसके बाद ग्रामीणों ने गहरे पानी में डूबी हुई लड़कियों की खोजबीन शुरू करने के साथ ही पुलिस को भी फोन करके घटना की जानकारी दी। बताया जा रहा है कि आधे घंटे तक कड़ी मशक्कत करने के बाद सभी को पानी से बाहर निकाला गया।
इस दौरान चार लड़कियों की डूबने से मौत हो गई थी जबकि दो लड़कियों की सांसें चल रही थीं। उसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल फोन करके एंबुलेंस को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद एंबुलेंस मौके पर पहुंची उसके बाद दोनों लड़कियों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी उसके बाद जिले के वरिष्ठ अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी गई। चार लड़कियों की डूबने से मौत होने की जानकारी मिलते ही जिले में हड़कंप मच गया और अधिकारी तत्काल में मौके पर पहुंचे।
घटनास्थल पर पहुंचे जिलाधिकारी आगरा ने इस हादसे में करने वाली लड़कियों के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उन्होंने आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवारों को सरकार की ओर से हरसंभव मदद दी जाएगी। वहीं, मौके पर मौजूद एसएसपी ने भी पूरी घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं।












Click it and Unblock the Notifications