भूमाफियाओं से जमीन बचाने के लिए महिला ने खुद को गड्ढे में दबाया, बोलीं- पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई
भूमाफियाओं से जमीन बचाने के लिए महिला ने खुद को गड्ढे में दबाया, बोलीं- पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई
आगरा, 22 अक्टूबर: खबर उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से है। यहां भूमाफियाओं से परेशान होकर एक महिला ने अपने खेत में समाधि (गड्ढा बनाकर उसमें बैठ गई) ले ली। सिर्फ उसका सिर जमीन से बाहर दिख रहा था। मामले की जानकारी जब पुलिस और प्रशासन को हुई को हड़कंप मच गया। आनन-फानन में स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची और महिला को समझाबुझाकर गड्ढे से बाहर निकाला।

महिला का कहना था कि जब तक भूमाफिया पर कार्रवाई नहीं होती है अन्न-जल भी नहीं खाएगी-पियेगी। इतना ही नहीं, महिला का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें उसने कहा कि अगर उसकी सुनवाई नहीं हुई तो उसके मरने के बाद बच्चों को भी दफन कर देना। यह मामला आगरा जिले के थाना सिंकदरा क्षेत्र के बाईपुर का है। प्रेमलता पत्नी प्रमोद की गांव में भूमि है। प्रेमलता का आरोप है कि गांव के ही रिटायर्ड कर्नल सुरेंद्र सिंह, शांत कुमार, अश्वनी यादव उसकी जमीन पर कब्जा करना चाहते है। वो उसको खेत पर काम नहीं करने देते हैं।
Recommended Video
प्रेमलता का आरोप है कि गुरुवार को कानूनगो और लेखपाल आए थे और गलत पैमाइश कर हमारा खेत दूसरे पक्ष के कब्जे में दिलवा दिया। प्रेमलता ने बता कि उसकी जमीन पर कुछ लोग कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। ये शिकायत पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से कई बार की गई। लेकिन अधिकारियों ने जांच के नाम पर खानापूर्ति की कोई भी कार्रवाई नहीं की। शुक्रवार को महिला ने जमीन में गड्ढा खोदा और खुद उसमें जाकर बैठ गई। गर्दन तक मिटटी से गड्ढे को भर दिया गया।
महिला का वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने संज्ञान लिया। एडीएम सिटी प्रभाकांत अवस्थी के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम और थाना सिकंदरा पुलिस मौके पर पहुंची। महिला को समझाकर दोबारा पैमाइश कराई गई। खेत कब्जे में आने के बाद महिला संतुष्ट हुई और पुलिस ने उसे समाधि से बाहर निकाला।












Click it and Unblock the Notifications