Agra: शिक्षिका को स्टूडेंट के पिता से हुआ Love, पति-बच्चों को छोड़कर पहुंची प्रेमी के घर
आगरा में एक शिक्षिका को अपने ही क्लास के छात्र के पिता से प्यार हो गया। वो अपने पति और दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के घर पहुंच गई।

Agra News: खबर उत्तर प्रदेश के आगरा (agra) जिले से है। यहां एक प्राइवेट स्कूल की टीचर अपने स्टूडेंट के पिता से दिला लगा बैठी। वो प्यार में इस कदर पागल हुई कि अपने दो बच्चों और पति को छोड़कर प्रेमी के घर पहुंच गई। इस बात की जानकारी जब टीचर के पति को हुई तो वह उसे लेने के लिए प्रेमी के घर पहुंच गया। इस दौरान तीनों के बीच विवाद हुआ, जिसकी सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
इस दौरान पुलिस तीनों को थाने ले आई और चालान कर दिया। यह हैरान कर देने वाला मामला आगरा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला टीचर एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती है और दो बच्चों की मां हैं। स्कूल में पढ़ाने के दौरान महिला टीचर की दोस्ती अपने ही स्टूडेंट के पिता से हो गई। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत शुरू हुई और प्यार हो गया। इस बात की जानकारी जब महिला टीचर के पति को हुई तो उसने अपनी पत्नी को काफी समझाया।
लेकिन, वो नहीं मानी और दोनों ने अपनी मुहब्बत जारी रखी। जिसके बाद पति-पत्नी में आए दिन झगड़े होने लगे। मंगलवार को एक बार फिर दोनों में विवाद हुआ तो महिला टीचर अपने पति और बच्चों को छोड़कर अपने प्रेमी के घर पहुंच गई। तो वहीं, पीछे-पीछे उसका पति भी अपनी पत्नी के प्रेमी के घर पहुंच गया। इस दौरान तीनों में झगड़ा हुआ और मारपीट की नौबत आ गई। इस बीच झगड़े और हंगामे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
तीनों को पकड़कर पुलिस थाना सिकंदरा ले आई और समझाने की कोशिश की। लेकिन यहां भी तीनों के बीच कोई सुलह नहीं हुई तो थाना प्रभारी ने तीनों को चालान कर दिया। थाना प्रभारी आनंद कुमार शाही का कहना है कि तीनों का शांतिभंग में चालान कर दिया था। तीनों को कोर्ट से जमानत मिल गई है। पुलिस ने बताया कि शिक्षिका कि सात साल की एक बेटी और एक बेटा है। बेटा मानसिक रुप से दिव्यांग है।












Click it and Unblock the Notifications