Agra: 'बाइक पर नहीं घुमाता पति..इसलिए छोड़ दिया था ससुराल', अब इस शर्त पर जाने के लिए तैयार हुई पत्नी
agra news: परिवार परामर्श केंद्र में बोली महिला बाइक पापा ने दहेज में दी थी, लेकिन इसके बाद भी उसका पति उसे कहीं घुमाने नहीं ले जाता है। इतना ही नहीं छोटी-छोटी बातों पर उससे झगड़ा भी करता है।

agra news: परिवार परामर्श केंद्र में रोजाना अजीबो-गरीब मामले सामने आते है, जो सुनने में काफी हैरान कर देने वाले होते है। ऐसा ही एक मामला रविवार 30 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में परिवार परामर्श केंद्र में सामने आया, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।
दरअसल, महिला ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसका पति उसे बाइक पर घुमाने अपने साथ कहीं नहीं ले जाता। इस दौरान महिला ने अपने ससुराल वालों पर भी उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। इस दौरान महिला के पति ने कहा कि वह ससुराल में अपनी चलाने की कोशिश करती है।
अमर उजाला की खबर के मुताबिक, सदर क्षेत्र की रहने वाली एक युवकी शादी एक साल पहले एटा के एक युवक के साथ हुई थी। युवक प्राइवेट नौकरी करता है। शादी के कुछ दिनों बाद ही छोटी-छोटी बातों को लेकर घर में झगड़े शुरू हो गए थे। महिला का कहना है जब उसने अपने पति से शिकाय की तो वह अपने घर वालों का पक्ष लेने लगा।
इस दौरान महिला ने बताया कि उसके पिता ने दहेज में बाइक दी थी। इसके बावजूद भी उसका पति उसे घुनाने के लिए कहीं भी नहीं लेकर जाता था। जब भी उसे अपने मायके आना-जाना होता था तो उसका पति बस से लेकर जाता था। उसे कभी बाइस क मायके लेकर नहीं आया।
Recommended Video

यह बात महिला ने परिवार परामर्श केंद्र में काउंसल के सामने कही। इस दौरान महिला के पति ने कहा कि घर में झगड़ कर पत्नी शादी में दी हुई बाइक सहित दहेज का सारा सामान लेकर छह महीने पहले ही अपने मायके आ गई थी। वह हमेशा ससुराल में अपनी चलाने की कोशिश करती है।
इसपर परिवार परामर्श केंद्र के अधिकारियों ने दोनों को समझाने की कोशिश की। काउंसलिंग के दौरान महिला ने अपने पति से कहा कि बाइक पर घुमाओगे, तब ही ससुराल जाऊंगी। काउंसलर प्रतिभा जिंदल ने बताया कि लंबी कवायद के बाद दोनों में समझोता हो गया है।
उन्होंने बताया कि पत्नी ने शर्त रखी है कि पति के साथ बाइक पर बैठकर ही एटा स्थित अपनी ससुराल जाएगी। इस दौरान उन्होंने बताया कि रविवार को परिवार परामर्श केंद्र में 70 जोड़े बुलाए गए। 25 जोड़े उपस्थित हुए। 11 में समझौता हो गए। 8 में एफआईआर के आदेश दे दिए।












Click it and Unblock the Notifications